फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Married before 21 days, young man hanged talking to the girlfriend, crime in rohtak

21 दिन पहले हुई शादी, युवक ने प्रेमिका से बात करते-करते फंदा लगा दी जान

Mon, 08 May 2017 09:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Mon, 08 May 2017 09:37 AM IST
विज्ञापन
Married before 21 days, young man hanged talking to the girlfriend, crime in rohtak
युवक ने प्रेम संबंधों में फंदा लगा दी जान - फोटो : अमर उजाला
एक युवक ने प्रेमिका से मोबाइल पर बात करने के बाद शनिवार तड़के फंदा लगा जान दे दी। 21 दिन पहले ही युवक की शादी पानीपत के उरलाना में हुई थी। युवक की पत्नी सात दिन से मायके में थी। मृतक के पास से सुसाइड नोट नहीं मिला है। शिवाजी कॉलोनी पुलिस ने मोबाइल पर बात करने वाली प्रेमिका के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है। 
विज्ञापन


 एएसआई पंकज कुमार ने बताया कि राजीव कॉलोनी निवासी 25 वर्षीय अनिल उर्फ नन्हे मजदूरी करके परिवार का गुजारा करता था। वह रंगाई-पुताई का काम करके शुक्रवार रात को घर आया था। तड़के करीब तीन बजे अनिल की प्रेमिका ने उसके पिता ईश्वर के पास कॉल करके बेटे से बात कराने के लिए कहा। ईश्वर ने जब महिला से पूछा कि उसे अनिल से क्या बात करनी है तो उसने फोन काट दिया।
विज्ञापन


हालांकि शक होने पर ईश्वर अनिल के कमरे के बाहर गए तो दराज से उसका शव पंखे से लटका देखा। ईश्वर ने शोर मचाया तो परिवार के लोग जमा हो गए। अनिल के कमरे के दरवाजे को तोड़कर शव निकाला गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया। पुलिस ने अनिल के मोबाइल को कब्जे में लिया है, ताकि रात को कॉल करने वाली महिला के बारे में पता चल सके। अनिल की शादी 14 अप्रैल को हुई थी। उसके दो बड़े भाई और एक बहन है। पिता घर पर ही काम क ाज करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक का किसी महिला के साथ प्रेम प्रसंग था। उसी महिला ने रात को अनिल के मोबाइल पर कॉल की थी। हालांकि महिला की पहचान नहीं हो सकी है। उसकी कॉल डिटेल निकाली जा रही है। 
पंकज कुमार, एएसआई, थाना शिवाजी कॉलोनी। 

आत्महत्या से पहले एक महिला बार बार कर रही थी अनिल को कॉल 
बस एक बार बात कर लो... मेरी बात तो सुन लो, मैं तुम्हारी गली के बाहर आ रही हूं। आत्महत्या से पहले अनिल के मोबाइल पर कॉल कर महिला बार-बार यही कह रही थी। इसका खुलासा जब्त किये गए अनिल के मोबाइल में मिली कॉल रिकार्डिंग से हुआ है। इसी रिकार्डिंग के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। जांच में अनिल के मोबाइल में एक नंबर से 56 मिस कॉल आई मिलीं। इसी नंबर से एक महिला ने करीब पांच छह बार अनिल से बात की थी। कई बार बात करने के बाद अनिल ने महिला का फोन उठाना बंद कर दिया था। हालांकि महिला लगातार कॉल करती रही। पुलिस मृतक के व्हाट्सअप मैसेज खंगाल रही है।  

अनिल ने कॉल रिसीव नहीं की तो पिता के पास किया फोन
अनिल के भाई विकास ने बताया कि जब अनिल ने कॉल रिसीव नहीं की तो महिला ने रात 2 बजकर 50 मिनट पर उसके पिता ईश्वर सिंह के मोबाइल पर कॉल की। महिला ने ईश्वर सिंह से अनिल से बात कराने को कहा। हालांकि कारण पूछने पर महिला ने फोन काट दिया। तड़के 3 बजकर नौ मिनट पर महिला ने फिर से ईश्वर के मोबाइल पर कॉल करके अनिल से बात करने का निवेदन किया। इसके बाद ईश्वर को शक हुआ तो वह अनिल के कमरे में पहुंचे।  

बाप बेटे से मोबाइल पर हुई महिला की बातचीत के कुछ अंश- 
अनिल- हैलो
महिला- एक बार मेरे से बात कर लो। अनिल फोन काट देता है। 
अनिल- हैलो, क्या है? मुझे कोई बात नहीं करनी है। 
महिला- मेरे से एक बार बात कर लो। मैं तुम्हारी गली के बाहर आ रही हूं। 

अनिल के पिता से हुई बातचीत - 
ईश्वर- हैलो 
महिला- मुझे अनिल से बात करनी है। उससे बात करवा दो। 
ईश्वर- अनिल से क्या काम है। तुम कौन बोल रही हो?
बाद में 
ईश्वर- हैलो 
महिला- एक बार बस अनिल से बात करवा दो। 
ईश्वर- लेकिन तुम्हें काम क्या है। इसके बाद महिला फोन काट देती है। 

पुलिस ने मांगी एक महीने की कॉल डिटेल 
अब पुलिस संबंधित मोबाइल नंबर की एक महीने की कॉल डिटेल निकलवा रही है। टेलीकॉम कंपनी को सूचित कर दिया गया है। एएसआई पंकज ने बताया कि कॉल डिटेल सामने आने के बाद ही पता चल सकेगा कि महिला कौन है और कितने समय से अनिल से बात कर रही थी। 


सात दिन पहले मायके गई थी पत्नी 
परिजनों ने बताया कि अनिल की शादी पानीपत के गांव उरलाना निवासी युवती से 14 अप्रैल को हुई थी। उसकी पत्नी सात दिन पहले ही मायके गई थी। पत्नी को परिजनों ने सुबह ही घटना की जानकारी दी। इसके बाद वह ससुराल पहुंची। अनिल के भाई विकास का कहना है कि उसने कभी भी किसी महिला से संबंध के बारे में नहीं बताया था। यदि ऐसा होता तो वह शादी से पहले ही बता देता। पुलिस को शक है कि फोन करने वाली महिला आसपास रहने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed