{"_id":"6104d11c786bda256d55f098","slug":"man-injured-in-blast-near-police-station-in-rohtak-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: रोहतक में पुलिस चौकी के नजदीक लगे हैंडपंप पर विस्फोट, एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हरियाणा: रोहतक में पुलिस चौकी के नजदीक लगे हैंडपंप पर विस्फोट, एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल
Sat, 31 Jul 2021 09:57 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 31 Jul 2021 09:57 AM IST
सार
आईएमटी थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि मामले की अभी जांच की जा रही है। बाहर से विस्फोट स्थल की जांच के लिए टीम बुलाई है। घायल के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। अभी स्पष्ट तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता।
विज्ञापन
रोहतक में धमाके के बाद जांच करते पुलिसकर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रोहतक में दिल्ली मार्ग पर खरावड़ पुलिस चौकी से एक किलोमीटर दूर शनिवार सुबह संदिग्ध हालात में विस्फोट हो गया। विस्फोट में खरावड़ गांव निवासी 54 वर्षीय राजकुमार उर्फ रामे गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पीजीआई में दाखिल कराया गया है। आईएमटी थाना पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
खरावड गांव के सरपंच बिजेंद्र ने बताया कि सड़क किनारे पुलिस चौकी से एक किलोमीटर दूर एक हैंडपंप लगा हुआ है। शनिवार तड़के करीब छह बजे ग्रामीण घूमने गए थे। उन्होंने देखा हैंडपंप के पास एक पॉलीथिन रखी है। जब गांव का बिजली मिस्त्री राजकुमार उसे उठाकर देखने लगा तो अचानक विस्फोट हो गया।
विज्ञापन
इससे उसका चेहरा व हाथ गंभीर रूप से घायल हो गया। अन्य ग्रामीण बाल-बाल बचे। तत्काल राजकुमार को पीजीआई ले जाया गया। मामले की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और आला अधिकारियों को सूचना दी। संदिग्ध विस्फोट से पुलिस प्रशासन सकते में आ गया। आईएमटी थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि मामले की अभी जांच की जा रही है। बाहर से विस्फोट स्थल की जांच के लिए टीम बुलाई है। घायल के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। अभी स्पष्ट तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता।
विज्ञापन
1997 में भी शहर में हुए थे दो विस्फोट
इससे पहले शहर में 1997 में सिलसिलेवार ढंग से दो विस्फोट हुए थे। पहले पुरानी सब्जी मंडी में फड़ी पर विस्फोट हुआ। इसके बाद किला रोड पर रेहड़ी पर धमाके से दहशत फैल गई। जिला अदालत में अब भी यूपी निवासी अब्दुल करीम उर्फ टुंडा के खिलाफ केस चल रहा है। टुंडा गाजियाबाद की डासना जेल में न्यायिक हिरासत के चलते बंद है।