फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Major incident in Haryana: Bullets fired in Rohtak, 3 killed, 2 injured

हरियाणा में गैंगवार: जेल में बंद सुमित प्लोटरा के भाई सहित तीन की हत्या, दो घायल, ठेके पर की अंधाधुंध फायरिंग

Thu, 19 Sep 2024 11:46 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 19 Sep 2024 11:46 PM IST
सार

राहुल बाबा गैंग ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर जिम्मेदारी ली है। वीरवार रात 10 बजे सोनीपत रोड के बलियाना मोड़ स्थित शराब ठेके के बाहर तीन बाइक पर सवार आठ-नौ युवकों ने अंधाधुंध फायरिंग की है।

विज्ञापन
Major incident in Haryana: Bullets fired in Rohtak, 3 killed, 2 injured
घायलों का चल रहा उपचार, मृतकों के फाइल फोटो। - फोटो : संवाद

विस्तार

गैंगवार के चलते सोनीपत रोड के बलियाना मोड़ स्थित शराब ठेके पर वीरवार रात करीब 10 बजे तीन बाइक पर सवार होकर आए आठ-नौ युवकों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इसमें बोहर गांव के तीन युवकों की मौत हो गई।

विज्ञापन


मरने वालों में जेल में बंद सुमित उर्फ प्लोटरा का भाई अमित नांदल उर्फ मोनू भी है जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हैं। जमानत पर चल रहे राहुल बाबा गैंग के नाम से वारदात की जिम्मेदारी सोशल मीडिया पर ली गई है।
विज्ञापन




पुलिस के अनुसार, बनियाना मोड़ पर शराब का ठेका है, जहां रात करीब 10 बजे बोहर के युवक बैठे थे तभी ठेके के बाहर तीन बाइक आकर रुकी। बाइकों पर सात-आठ युवक सवार थे। युवकों ने आते ही अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोली लगने से बोहर निवासी 30 वर्षीय जयदीप, 37 वर्षीय अमित उर्फ मोनू , 28 वर्षीय विनय, 29 वर्षीय अनुज राणा व 32 वर्षीय मनोज निवासी आर्य नगर घायल हो गए। 10 से 12 राउंड गोलियां चलाई गईं।

हमलावर मौके से फरार हो गए। सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे और घायलों को पीजीआई के ट्रामा सेंटर में लाया गया, जहां डॉक्टरों ने जयदीप, अमित व विनय को मृत घोषित कर दिया जबकि अनुज व मनोज पैरों में गोली लगने से घायल हैं।

Major incident in Haryana: Bullets fired in Rohtak, 3 killed, 2 injured
पीजीआई में मृतक का शव ले जाते परिजन व पुलिस कर्मचारी। - फोटो : संवाद
राहुल बाबा पर दिसंबर 2023 में हुआ था सुनारिया जेल में हमला
पुलिस को प्रारंभिक जांच में पता चला है कि 2019 में कोर्ट के बाहर फायरिंग हुई थी। फायरिंग में बोहर गांव का युवक सुमित उर्फ प्लोटरा को गिरफ्तार किया गया था जो अब जेल में है। दिसंबर 2023 में जेल में राहुल बाबा पर हमला हुआ था। इसमें प्लोटरा गैंग का नाम सामने आया था। वारदात को उसी से जोड़कर देखा जा रहा है।य
सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट में लिखा
देररात सोशल मीडिया पर राहुल बाबा के नाम से पोस्ट डाली गई, जिसमें कहा गया कि आज जो भी हुआ, उसकी पूरी जिम्मेदारी राहुल बाबा गैंग लेती है। जो भी बीच में आएगा, मार दिया जाएगा। ध्यान से रहियो, अपने आगे-पीछे देखकर...राहुल बाबा गैंग।

थाने से 300 मीटर दूर है शराब का ठेका
वारदात सोनीपत रोड पर बलियाना मोड़ के नजदीक शराब ठेके पर हुई है। वहां से आईएमटी थाना 300 मीटर दूरी पर है। इससे साफ है कि वारदात अंजाम देने वाले बाइक सवार युवकों को पुलिस का किसी तरह खौफ नहीं था।

राहुल बाबा गैंग के नाम से सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर जिम्मेदारी ली गई है। राहुल बाबा जमानत पर बाहर है। ऐसे पोस्ट की जांच करवा रहे हैं। वारदात के पीछे गैंगवार ही लग रहा है। -एसआई सतीश कुमार, प्रभारी सीआईए द्वितीय
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed