फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Maid stole jewelery worth Rs 65 lakh and Rs 10 lakh cash in Rohtak of Haryana

Rohtak: झाडू-पोछा करने आई, घर साफ कर ले गई नौकरानी, दंपती को बेहोश कर 65 लाख के जेवर, 10 लाख रुपये ले उड़ी

Sat, 30 Dec 2023 11:22 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 30 Dec 2023 11:22 PM IST
सार

हरियाणा के रोहतक के सेक्टर-14 में वारदात हुई है। दंपती को दूध में बेसुध होने की दवा पिलाने के बाद वारदात को अंजाम दिया गया। 10 दिन पहले नेपाल की महिला को दिल्ली की एक कंपनी से एजेंट के जरिये काम पर रखा था दंपती को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  

विज्ञापन
Maid stole jewelery worth Rs 65 lakh and Rs 10 lakh cash in Rohtak of Haryana
चोरी करने वाली आरोपी कल्पान। मौके पर जांच करती एफएसएल की टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के रोहतक शहर के सेक्टर-14 स्थित एक घर में काम करने वाली नौकरानी 65 लाख के जेवर और 10 लाख रुपये चुरा ले गई। वारदात को अंजाम देने से पहले उसने मकान मालिक और उनकी पत्नी को दूध में बेहोश होने की दवा पिलाई। दंपती के बेहोश होने के बाद आसानी से वह सारा माल समेटकर चंपत हो गई। यह झाडू-पोछा और खाना बनाने के लिए उसे काम पर रखा था।

विज्ञापन


घर में काम पर रखी महिला परिवार के साथ ही रहती थी। नेपाल की इस महिला को 10 दिन पहले ही दिल्ली की एक कंपनी से एजेंट नरेंद्र के जरिए काम पर रखा था। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सेक्टर-14 निवासी निर्मला शर्मा और उनके पति सुरेश शर्मा शनिवार दोपहर तक घर से बाहर नहीं आए। बच्चों ने फोन किया तो वह भी नहीं उठाया। गोवा घूमने गए सुरेश के बेटे देवेश शर्मा व उनकी पत्नी निधि शर्मा ने किसी अनहोनी की आशंका के चलते पड़ोस में रहने वाली संतोष गुप्ता को फोन कर उन्हें अपने माता-पिता की सुध लेने अपने घर पर भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पड़ोसी महिला ने पहले अपने घर में काम करने वाले अनिल को सुरेश के घर भेजा। वह दीवार फांदकर अंदर गया और स्थिति से अवगत कराया। संतोष गुप्ता व अनिल को उनके घर के दरवाजे खुले और दंपती बेसुध हालत में मिला। इन्हें गंभीर हालत में पीजीआईएमएस में भर्ती कराया, यहां से बेटा देवेश व बहू निधि उन्हें निजी अस्पताल में ले गए।

गोवा से रोहतक पहुंचे बेटा-बहू
दंपती के छोटे बेटे योगेश ने अमर उजाला को बताया कि गोवा से हवाई जहाज में सवार होकर बड़ा भाई देवेश और भाभी निधि घर पर पहुंचे। यहां का हाल देखकर वह चौंक गए। यहां से 65 लाख के आभूषण व 10 लाख रुपये चोरी मिले। इस बारे में तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। एफएसएल की टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया। घर में 10 दिन पहले आई काम पर रखने वाली महिला को काफी तलाशा, मगर वह नहीं मिली। ऐसे में उस पर चोरी का संदेह गया। उसके फोन नंबर पर संपर्क किया तो नंबर बंद मिला। योगेश ने बताया कि घर का कामकाज करने के लिए दिल्ली कैंट, साउथ चर्च रोड स्थित एजेंट नरेंद्र 22 दिसंबर को कल्पना नामक महिला को घर पर लेकर आया था।

साढ़े 16 घंटे बेहोश हालत में रहा दंपती
निर्मला शर्मा ने बताया है कि उनका बेटा देवेश व बहू निधि गोवा गए थे। हमें 28 दिसंबर की रात करीब 8:30 बजे कल्पना ने खाने के बाद दूध दिया था। इसमें नशीला पदार्थ मिला था। दूध पीने के बाद हम दोनों बेहोश हो गए। इसके बाद क्या हुआ, हमें कुछ नहीं पता। शनिवार दोपहर एक बजे तक कमरे में बेहोश हालत में पड़े रहे। बहू निधि के फोन करने के बाद पड़ोसी संतोष गुप्ता यहां आई और हमें पीजीआईएमएस में पहुंचाया।

यह सामान हुआ चोरी
घर से डायमंड के 4 सेट, सोने के 4 सेट, पेंडल सेट-8, गले की चेन-12, सोने के 2 कड़े, कानों के 10 जोड़ी टाॅप्स, सोने की 10 अंगूठी, 21 गिन्नी, देवी जी के सोने के 3 सेट, चांदी के 2 डिनर सेट, चांदी के 50 सिक्के, फोन, 10 लाख रुपये चोरी मिले।


पुलिस को दोपहर करीब 2 बजे सूचना मिली कि सेक्टर-14 के घर में चोरी हुई है। वहां जाकर देखा तो पता चला कि 10 दिन पहले नौकरानी को घर पर काम के लिए नरेंद्र लाया था। नौकरानी घर से चोरी कर फरार हो गई है। नरेंद्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। केस दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपियाें को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - निरीक्षक सतपाल सिंह, प्रभारी, अर्बन एस्टेट पुलिस।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed