फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Looted from UP scrap businessman in Jasia in Rohtak

Rohtak: जसिया के पास यूपी के कबाड़ी से लूट, बाइक सवार दो युवकों ने पिस्तौल दिखाकर दिया वारदात को अंजाम

Sat, 17 Jun 2023 10:50 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 17 Jun 2023 10:50 AM IST
सार

रोहतक में कबाड़ी से लूट का मामला सामने आया है। पीड़ित ने बताया कि वह गांवों में जाकर प्लास्टिक का कबाड़ खरीदकर लाता है। शुक्रवार सुबह पांच बजे फेरी लगाते हुए जसिया गांव की तरफ आ रहा था। तभी जसिया की तरफ से बाइक पर दो युवक आए और पिस्तौल दिखाकर जेब से सात हजार की नकदी व मोबाइल फोन लूटकर ले गए।

विज्ञापन
Looted from UP scrap businessman in Jasia in Rohtak
रोहतक सदर थाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहतक  के गोहाना राजमार्ग पर जसिया गांव के पास बाइक सवार दो युवक कबाड़ी को पिस्तौल दिखाकर सात हजार की नकदी व मोबाइल फोन लूट कर ले गए। इस संबंध में सदर थाने में केस दर्ज किया गया है। कबाड़ी यूपी के हाथरस जिले के गांव सदा का बांस का रहने वाला है। 

विज्ञापन


यूपी के हाथरस का रहने वाला है जितेंद्र
पुलिस के मुताबिक जितेंद्र ने दी शिकायत में बताया कि वह एक साल से गोहाना में बरोदा फाटक के पास ठेकेदार आशु निवासी खानपुर जिला बुलंदशहर के पास रोहतक में कबाड़ी का कार्य कर रहा है। वह गांवों में जाकर प्लास्टिक का कबाड़ खरीदकर लाता है। शुक्रवार सुबह पांच बजे फेरी लगाते हुए जसिया गांव की तरफ आ रहा था। सुबह सात बजे खिड़वाली पहुंचा, वहां से दोपहर करीब साढ़े 12 बजे जसिया गांव की तरफ आ रहा था। वह सड़क किनारे बैठकर खाना खाने लगा। तभी जसिया की तरफ से बाइक पर दो युवक आए और पिस्तौल दिखाकर जेब से सात हजार की नकदी व मोबाइल फोन लूटकर ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed