फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   loot, robbery, crime, police, bike, truck, truck driver, haryana, rohtak

चोरी की बाइक पर आए पांच बदमाश, ट्रक चालक से लूट कर बाइक छोड़ हुए फरार

Tue, 28 Jun 2016 01:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Tue, 28 Jun 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
loot, robbery, crime, police, bike, truck, truck driver, haryana, rohtak
लूट - फोटो : Demo pic
महम गोहाना रोड स्थित गांव बैंसी के पास चोरी की एक बाइक पर सवार होकर आए पांच बदमाशों ने ट्रक चालक से लूट की। आरोपियों ने बर्फ के सुआ गर्दन पर रखकर वारदात को अंजाम दिया। लूटपाट करने के बाद आरोपी बाइक को मौके पर छोड़कर फरार हो गए। चालक की शिकायत पर लाखनमाजरा थाने में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।  
विज्ञापन


हिसार के नारनौंद स्थित गांव मोठ निवासी संजय कुमार ट्रक चालक है। आसपास के क्षेत्र में रेत और रोड़ी भरकर ले जाता है। संजय कुमार ने पुलिस को शिकायत दी कि 25 जून की रात को वह ट्रक लेकर गांव मोठ की तरफ आ रहा था। जैसे ही गांव बैंसी को पार किया तो एक बाइक पर सवार पांच लोग ट्रक के सामने आ गए। ट्रक रोकते ही आरोपी अंदर घुस आए और संजय की गर्दन पर बर्फ तोड़ने वाला सुआ रख दिया। फिर अन्य आरोपियों ने संजय की जेब से 12 हजार रुपये, वोटर आईडी कार्ड, आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस लूट लिया। आरोपी संजय को जान से मारने की धमकी देते हुए बाइक मौके पर छोड़ फरार हो गए। संजय ने मामले की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed