{"_id":"56f1710a4f1c1bf567f14d24","slug":"life-time-jail-to-rapist-father-minor-daughter-rape-court-decision-minor-daughter-decided-to-rape","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग से दुराचार करने वाले पिता को उम्रकैद ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिग से दुराचार करने वाले पिता को उम्रकैद
ब्यूरो/अमर उजाला,रोहतक
Updated Wed, 23 Mar 2016 02:07 AM IST
विज्ञापन
arrest
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सीमा सिंहल की कोर्ट ने नाबालिग बेटी से दुराचार करने के दोषी एक पिता को उम्रकै द और 10 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना न भरने पर दोषी को अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी।
अदालत में चले अभियोग के अनुसार 14 वर्षीय पीड़िता की मां की काफी समय पहले मौत हो गई थी। मां की मौत के कुछ दिन बाद ही आरोपी पिता ने बेटी पर बुरी नजर रखनी शुरू कर दी।
फिर आरोपी ने उसे जबरन हवस का शिकार बनाना शुरू कर दिया। जब बेटी ने किसी को बताने का प्रयास किया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी देकर आवाज दबा दी। कई साल तक यह सिलसिला चलता रहा। पीड़िता ने पुलिस शिकायत में बताया कि उसने कई बार पुलिस तक पहुंचने का प्रयास किया, लेकिन वह घर से बाहर नहीं निकल सकी।
विज्ञापन
8 अप्रैल 2014 को पीड़िता को एक मोबाइल मिल गया। इसके बाद उसने महिला हेल्प लाइन 1091 पर फोन दिया। जिसके बाद कलानौर पुलिस महिला पुलिस को साथ लेकर नाबालिग के घर पहुंची। पुलिस को पीड़िता ने पूरी बात बताई। पीड़िता के बयानों पर रिपोर्ट दर्ज हुई और उसका मेडिकल कराया गया। मेडिकल में भी दुराचार की पुष्टि हुई। 21 गवाहों की गवाही कोर्ट ने पूरे मुकदमें की सुनवाई के बाद सतपाल को दोषी मानते हुए सजा सुनाई।