फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   lawyer of accused petitioned for CCTV footage In Vijay Nagar murder case of Rohtak

विजय नगर हत्याकांड: आरोपी के वकील ने लगाई याचिका- सीसीटीवी फुटेज की मूल कॉपी व कॉल डिटेल दे पुलिस

Fri, 04 Feb 2022 09:58 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 04 Feb 2022 09:58 PM IST
सार

आरोपी अभिषेक के वकील ने एएसजे कोर्ट में चार याचिका लगाई। 15 फरवरी को याचिका पर बहस होगी। शिकायतकर्ता पक्ष ने कहा कि वे भी याचिका पर जवाब देंगे। 

विज्ञापन
lawyer of accused petitioned for CCTV footage In Vijay Nagar murder case of Rohtak
कोर्ट (प्रतीकात्मक तस्वीर।) - फोटो : iStock

विस्तार

हरियाणा के रोहतक शहर के बहुचर्चित विजय नगर हत्याकांड की शुक्रवार को एएसजे डॉक्टर गगनगीत कौर की अदालत में सुनवाई हुई। आरोपी अभिषेक के वकील शिवराज मलिक ने कोर्ट में चार अर्जी दायर की। मांग की कि पुलिस से दोनों होटल, किराना की दुकान की सीसीटीवी फुटेज व परिजनों के बरामद मोबाइल की कॉल डिटेल उपलब्ध करवाई जाए। अदालत ने मामले में अगली सुनवाई के लिए 15 फरवरी की तिथि तय की है।

विज्ञापन


पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक अगस्त 2021 में सूचना मिली कि विजय नगर में प्रॉपर्टी डीलर बबलू पहलवान के घर पर चार लोगों को गोली मारी गई है। बबलू पहलवान, उसकी पत्नी बबली व सास रोशनी की मौके पर मौत हो गई, जबकि बबलू की बेटी नेहा को गंभीर हालत में पीजीआई ले जाया गया, जहां दो दिन बाद उसने दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन


पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए प्रॉपर्टी डीलर के एकलौते बेटे 20 वर्षीय अभिषेक उर्फ मोनू को गिरफ्तार किया था। साथ ही बताया था कि अभिषेक अपने पिता से दोस्त को देने के लिए पांच लाख रुपये मांग रहा था। न देने पर उसने परिजनों को गोली मार दी। तभी से अभिषेक न्यायिक हिरासत के चलते जेल में बंद है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सीबीआई जांच पर होना है हाईकोर्ट में निर्णय

अभिषेक ने अपने वकील के माध्यम से पूरे मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग कर रखी है। हाईकोर्ट में मामला अभी विचाराधीन है। 

अदालत में चार याचिका दायर की दो होटल की पूरी सीसीटीवी फुटेज, किराना दुकान की पूरी फुटेज व मृतकों व आरोपी के मोबाइल की कॉल डिटेल मांगी गई है। अदालत ने 15 फरवरी की तिथि तय की है। - एडवोकेट शिवराज मलिक, वकील बचाव पक्ष

 

अदालत में आरोपी पक्ष ने चार याचिका दायर की हैं। उन पर पुलिस को 15 फरवरी को जवाब देना है। वे भी याचिकाओं पर जवाब देंगे। इसके लिए याचिकाओं का अध्ययन कर रहे हैं। - एडवोकेट सुशील पांचाल, वकील शिकायतकर्ता पक्ष 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed