फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   knife, auto, crime, police, case, rohtak, haryana

हथियारबंद युवकों ने ऑटो मिस्त्री की गर्दन पर किया चाकू से वार

Wed, 10 Aug 2016 02:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Wed, 10 Aug 2016 02:07 AM IST
विज्ञापन
knife, auto, crime, police, case, rohtak, haryana
चाकू से हमला
मामूली विवाद को लेकर दो हथियारबंद युवकोें ने सुनारिया चौक पर ऑटो मिस्त्री की गर्दन पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिये। मिस्त्री को गंभीर हालत में पीजीआई में भर्ती कराया गया है। अभी उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। शिवाजी कॉलोनी थाने में घायल की शिकायत पर रवि और राठी नाम के युवक पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में गांव सुनारिया कला निवासी मनदीप ने बताया कि वह ऑटो मिस्त्री है। सोमवार देर शाम मनदीप सुनारिया चौक पर खड़ा था। इसी बीच दो युवक वहां पर आये। इनमें से एक युवक के हाथ में पिस्तौल और दूसरे के हाथ में चाकू था। आरोपियों ने अचानक मनदीप पर हमला बोल दिया। जैसे ही मनदीप ने विरोध किया तो एक आरोपी ने ताबड़तोड़ उसकी गर्दन पर चाकू से वार कर दिया। मनदीप की चीख सुनने के बाद आसपास के लोग इकट्ठा हो गये। लोगों को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गए। लोगों की मदद से मनदीप को पीजीआई में भर्ती कराया गया। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुुंचकर मनदीप के बयानों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। हालांकि हालत गंभीर होने के कारण मनदीप ने ज्यादा पूछताछ नहीं की जा सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed