{"_id":"58cc365a4f1c1b285a32ae53","slug":"kalanaur-nagar-palika-election-on-5th-april","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब पांच अप्रैल को होगा कलानौर नगर पालिका के प्रधान का चुनाव ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अब पांच अप्रैल को होगा कलानौर नगर पालिका के प्रधान का चुनाव
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Sat, 18 Mar 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
election
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस और भाजपा के लिए नाक का सवाल बने कलानौर नगर पालिका के प्रधान का चुनाव पांच अप्रैल को कराया जाएगा। इसके लिए नगर पालिका के कार्यालय में सुबह 11 बजे बैठक होगी। मीटिंग की अध्यक्षता एसडीएम रोहतक करेेंगे। शुक्रवार को डीसी अतुल कुमार ने पालिका चुनाव के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए। साथ ही नपा के सभी सदस्यों को मीटिंग के लिए आमंत्रित किया है। पिछले दिनों माननीय उच्च न्यायालय ने जिला प्रशासन को 30 दिन के अंदर चुनाव करवाने आदेश दिये थे। नगर पालिका का कार्यकाल एक साल ही शेष रह गया है।
बता दें कि करीब आठ माह पहले नगर पालिका प्रधान राकेश बतरा के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के बाद से प्रधान का कार्य उपप्रधान विष्णु देख रहे हैं।
राकेश बतरा ने जरूरी बहुमत होने का दावा करते हुए ताल ठोक रखी है, लेकिन चुनाव के दिन बैठक स्थगित होने से राकेश ने प्रशासन और सरकार पर जान बूझकर चुनाव टालने का आरोप लगाया था। उन्होंने वकील के माध्यम से डीसी और एसडीएम को नोटिस भेजकर चुनाव कराने की मांग की। इसके बाद प्रशासन ने चुनाव के लिए 27 फरवरी की तारीख तय कर दी, लेकिन एसडीएम के बीमार होने के कारण चुनाव स्थगित कर दिया गया। इसके बाद राकेश बतरा सहित तीन पार्षदों ने हाईकोर्ट का सहारा लिया। हाईकोर्ट ने जिला प्रशासन से 30 दिन के अंदर चुनाव कराने के आदेश जारी किए। अब प्रशासन ने पांच अप्रैल को बैठक बुलाई है।