फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Jeweler killed in Rohtak

मां को दी गाली दी तो ज्वैलर पिता को पीट-पीटकर मार डाला

Sun, 30 Apr 2017 01:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sun, 30 Apr 2017 01:30 AM IST
विज्ञापन
Jeweler killed in Rohtak
सुनारों वाली गली में ज्वैलर्स व्यापारी की हत्या, बड़े बेटे ने घटना को दिया अंजाम - फोटो : amar ujala
रेलवे रोड स्थित सुनारों वाली गली में रात करीब नौ बजे कुछ युवकों ने ज्वैलर्स व्यापारी की हत्या कर दी। आरोपियों ने दुकान में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। एक अन्य ज्वैलर्स व्यापारी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जब पुलिस और व्यापारी के छोटे बेटे ने सीसीटीवी फुटेज देखी तो सभी हैरान रह गए। वारदात को बड़े भाई ने मामा के बेटे और पड़ोसी के साथ मिलकर अंजाम दिया था। वारदात को अंजाम देने वाले बेटे ने मां को पिता द्वारा मोबाइल पर गाली देने की बात सुन ली थी। इसी बात को लेकर आरोपी बेटे ने पिता की हत्या कर दी। पुलिस ने तीनों युवकों पर केस दर्ज कर हिरासत में ले लिया। घटना के समय कुछ ही दूरी पर पीसीआर खड़े होने के बावजूद पुलिस को जानकारी न होने से व्यापारियों ने रोष जताया। शनिवार को व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन का विरोध करते हुए सुबह दुकानें नहीं खोलीं।
विज्ञापन


गोहाना के वार्ड नंबर-21 स्थित गौतमनगर निवासी राधेश्याम (52 वर्षीय) की सुनारों वाली गली में आभूषण की दुकान है। उन्होंने करीब दो महीने पहले ही दुकान खोली थी। शुक्रवार रात को करीब नौ बजे राधेश्याम अपनी दुकान पर बैठे थे। तभी तीन युवक दुकान के अंदर घुस गये और राधेश्याम पर हमला बोल दिया। दुकान बेसमेेंट में होने के कारण बाहर किसी को मारपीट की आवाज नहीं आई। बेसुध होने पर व्यापारी को मरा हुआ समझकर आरोपी फरार हो गए। कुछ समय बाद दुकान के सामने से आभूषण व्यापारी रिंकू निकल रहा था। उसने राधेश्याम को बेसुध अवस्था में देखकर परिजनों को बुलाया। फिर पुलिस को मामले की सूचना दी गई। पुलिस और व्यापारियों ने गंभीर हालत में राधेश्याम को पीजीआई में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान शनिवार तड़के राधेश्याम ने दम तोड़ दिया। आरोपियों ने व्यापारी के दोनों पैर तोड़ रखे है। इसके अलावा उसके सिर में गहरी चोट आई है। वारदात स्थल से एक बेल्ट भी मिली है। आशंका जताई जा रही है कि आरोपियों ने मृतक का गला भी घोंटा। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के असली कारण का पता चला सकेगा।
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज देखी तो हुआ खुलासा

वारदात के बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज को खंगाला। एक फुटेज मेें आरोपियों के चेहरे सामने आए। पुलिस के साथ राधेश्याम का छोटा बेटा रमन भी फुटेज देख रहा था। रमन ने फुटेज देखकर आरोपियों को पहचान लिया। रमन ने बताया कि फुटेज में उसका बड़ा भाई अमन, मामा का बेटा मोनू और पड़ोसी जॉनी है। पुलिस ने हिरासत में युवकों से पूछताछ की तो सामने आया कि राधेश्याम हर रोज शराब पीकर घर में लड़ाई झगड़ा करता था। इतना ही नहीं व्यापारी अपने साले और साली के साथ भी गाली गलौच करता था। इससे परेशान होकर बड़े बेटे अमन ने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्या के विरोध में बाजार किया बंद  

हत्या और लूट के विरोध में सराफा व्यापारियों ने बाजार बंद कर दिया। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि पुलिस को कई बार रेलवे रोड पर सुरक्षा बढ़ाने के बारे में लिखित में मांग पत्र दिया जा चुका है। इसके बावजूद सुरक्षा व्यवस्था बेहतर नहीं की गई। हेमंत बख्शी और सतीश वर्मा सहित अन्य व्यापारियों ने बताया कि यहां दिन रात सवारियों का आना जाना लगा रहता है। साथ ही संदिग्ध भी आसपास घूमते रहते है। पुलिस के विरोध में व्यापारियों ने सुबह से शाम चार बजे तक बाजार बंद रखा।

समाधान न हुआ तो कल बंद रहेगा बाजार

मामला बढ़ता देख डीएसपी रमेश कुमार व्यापारियों के बीच पहुंच गये। व्यापारियों ने अपनी सुरक्षा की मांग डीएसपी के सामने रखी। इसके बाद व्यापारियों ने सुरक्षा के संबंध में डीसी और एसपी के साथ बैठक करने की मांग की। इस पर डीएसपी से एसपी से बात करके 24 घंटे में बैठक करवाने का आश्वासन दिया। व्यापारियों ने कहा कि यदि पुलिस प्रशासन की तरफ से कोई समाधान नहीं हुआ तो सोमवार को बाजार बंद रहेगा।
 
एएसआई को सस्पेंड करने की मांग

व्यापारियों ने मामले में लापरवाही बरतने वाले एक एएसआई को सस्पेंड करने की मांग की। व्यापारियों ने बताया कि वारदात के समय कुछ ही दूरी पर पीसीआर खड़ी थी, लेकिन हत्या के बारे में पुलिस को कुछ पता नहीं चला। आरोप है कि पीसीआर पर तैनात पुलिस कर्मचारी साढ़े दस बजे ही सो जाते हैं। राधेश्याम बड़े व्यापारियों से सोना-चांदी की खरीदारी करते थे। इसके बाद आभूषण बनाकर बिक्री करते थे।

दो महीने से नहीं गये थे घर

पुलिस जांच में सामने आया है कि दो महीने पहले राधेश्याम का परिजनों से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। मामला ज्यादा बढ़ने के बाद राधेश्याम घर से आ गये थे। इसके बाद ही उन्होंने सुनारों वाली गली में दुकान खोली थी। पुलिस को दी शिकायत में राधेश्याम के बेटे रमन ने बताया कि आये दिन घर में किसी न किसी बात को लेकर पिता झगड़ा करते थे।

मृतक के छोटे बेटे की शिकायत पर मृतक के बड़े बेटे अमन के अलावा मोनू और जॉनी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। जल्द मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

- रमेश कुमार, डीएसपी

व्यापारी ने मोबाइल पर अपनी पत्नी के साथ गाली गलौच की थी। इसे बड़े बेटे ने सुन लिया। इसी तरह व्यापारी ने अपनी साली के साथ भी गाली गलौच की। इसी को लेकर बड़े बेटे अमन ने अपने पिता की हत्या कर दी।
इंस्पेक्टर राजेश कुमार, एसएचओ, सिटी थाना
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed