फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   jat reservation, district administration, rohak news, jatland reservation

जाट आरक्षण आंदोलन को जिला प्रशासन की पहल

Sun, 19 Feb 2017 02:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sun, 19 Feb 2017 02:29 AM IST
विज्ञापन
jat reservation, district administration, rohak news, jatland reservation
f - फोटो : अमर उजाला
दंगों के एक साल बाद फिर जिला प्रशासन व पुलिस की जाट आरक्षण को लेकर सबसे बड़ी परीक्षा रविवार को होगी। आंदोलन को शांत रखने व फरवरी 2016 में हुए घायलों को आर्थिक सहायता देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मुख्यालय से हरी झंडी मिलने के बाद जिला प्रशासन ने 27 लोगों की सूची तैयार की थी, जिन्हें 18 लाख की सहायता दी जा रही है। 
विज्ञापन


अतिरिक्त उपायुक्त प्रदीप कुमार, एसडीएम रोहतक डॉ. मुनीश नागपाल, एसडीएम महम प्रदीप अहलावत, एसडीएम सांपला तरूण पावरिया व नगराधीश महेंद्रपाल ने पीड़ितों को सहायता राशि के चैक प्रदान किए। अतिरिक्त उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि सहायता राशि के चैक प्राप्त करने वाले यदि आखिरी स्तर पर आंदोलन में आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पाए गए तो उन्हें प्रदान की गई स्वीकृत राशि वसूल की जाएगी।
विज्ञापन


9 घायलों को एक-एक लाख
दंगों में गोली लगने से घायल दिलबाग सिंह पुत्र भूपसिंह निवासी पाकस्मा, विकास पुत्र राजबीर निवासी विजय नगर, सुरेंद्र पुत्र ओमप्रकाश निवासी रुड़की, अजय पुत्र हंसराज निवासी गद्दी खेड़ी, मोनू पुत्र सत्यवान निवासी मकड़ौली कलां, मनीष पुत्र कर्मबीर निवासी मदीना, कपिल पुत्र समुंद्र निवासी अजायब, रोमी उर्फ रोबिन पुत्र कर्ण सिंह निवासी लाढ़ोत, प्रमोद पुत्र द्वारका प्रसाद निवासी देव कॉलोनी को प्रशासन एक-एक लाख रुपये के चैक देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


18 लोगों को 50-50 हजार रुपये  
वहीं, गंभीर चोट लगने से घायल हुए धर्मेंश अहलावत पुत्र राजकुमार निवासी शिमली, पवन पुत्र संतराम निवासी सुंदरपुर, संदीप पुत्र रामकिशन निवासी सेक्टर-3, धर्मबीर पुत्र जिलेसिंह निवासी रुड़की, अमित पुत्र कृष्ण निवासी मदीना, नरेंद्र पुत्र जयसिंह निवासी रिठाल, जगदीश पुत्र जीत सिंह निवासी माता दरवाजा रोहतक, पवन पुत्र रवींद्र निवासी कन्हेली, रवि पुत्र सतबीर निवासी खरकड़ा, रवींद्र पुत्र रामफल निवासी बलियाना, नवीन पुत्र महेंद्र व पुनित पुत्र दलबीर जाट कॉलेज रोहतक, मंजीत पुत्र महाबीर निवासी ब्राह्मणवास, नरेंद्र पुत्र वजीर चंद निवासी डीएलएफ कॉलोनी, दीपक पुत्र सतबीर निवासी मोखरा खास व संदीप पुत्र ईश्वर निवासी गढ़ी बोहर को 50-50 हजार रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed