{"_id":"570d62204f1c1b03134a6ade","slug":"jat-andolan-fm-house-burn-case-jat-riots-rohtak","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले वित्तमंत्री की कोठी जलाई, फिर भालौठ में किया मर्डर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पहले वित्तमंत्री की कोठी जलाई, फिर भालौठ में किया मर्डर
अमर उजाला ब्यराो/रोहतक
Updated Wed, 13 Apr 2016 02:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वित्तमंत्री की कोठी जलाने वाले अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद रहे कि उन्होंने बाद में हत्या तक अंजाम दी। एसआईटी ने वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु की कोठी जलाने के मामले में किलोई गांव के दो युवकों को प्रोडक्शन वारंट पर लिया है। किलोई खास निवासी दोनों आरोपी सुमित हुड्डा और दीपक हुड्डा भालौठ के मंजीत हत्याकांड में सुनारिया जेल में बंद थे। अब एसआईटी ने दोनों को प्रोडक्शन वारंट पर ले कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें 4 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। गिरफ्तारी के आधार पर कहा जा सकता है कि दोनों ने मंत्री की कोठी जलाने के ठीक एक माह बाद भालौठ में नकल रोकने को लेकर पनपी रंजिश में मंजीत की हत्या की।
इस तरह किया था भालौठ में दिनदहाड़े मर्डर
भालौठ गांव में 18 मार्च को स्कूल में दसवीं के पेपर के दौरान नकल रोकने को लेकर किलोई के युवकों से भालौठ पंचायत की कहासुनी हो गई थी। यहां पंचायत के साथ गए कुछ युवकों और नकल कराने वाले किलोई के युवकों के बीच हाथापाई भी हुई थी। उस समय किलोई के युवक वहां से चले गए थे, लेकिन वह कुछ देर बाद वापस आए और दसवीं कक्षा के छात्र सचिन पर हमला कर दिया था। उसे बचाने आए दुकानदार मंजीत की गर्दन में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सदर थाने के एसएचओ विजय दहिया ने बताया कि सुमित उर्फ हनी, आकाश उर्फ शूटर, प्रदीप, दीपक को हत्याकांड में गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद से यह जेल में बंद थे।
सुमित व दीपक ने जलाई थी वित्तमंत्री की कोठी
जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान हुए उपद्रव में वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु की सेक्टर 14 स्थित कोठी को जला दिया गया था। जिसमें 40 लोगों को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज कराया गया था। जांच के लिए डीएसपी सिद्धार्थ ढांडा के नेतृत्व में एसआईटी बनाई गई। जिसकी जांच में 10 अन्य के नाम सामने आ चुके हैं और उनको भी मुकदमे में शामिल किया गया है। एसएचओ सदर विजय दहिया के अनुसार भालौठ में हत्या करने वाले सुमित हुड्डा उर्फ हनी और दीपक हुड्डा निवासी किलोई खास के नाम वित्तमंत्री की कोठी जलाने में भी सामने आए हैं। इस कारण दोनों को एसआईटी ने चार दिन के प्रोडक्शन वारंट पर लिया है। इससे यह साफ हो गया है कि पहले वित्तमंत्री की कोठी जलाकर भी यह दोनों खुलेआम घूम रहे थे।
विज्ञापन
कलकल ने जिसको भी भेजी भड़काऊ वीडियो, उनको पकड़ेगी पुलिस
-सभी को नोटिस भेजकर पूछताछ करेगी पुलिस, किसी तरह का शक होने पर गिरफ्तारी होगी
रोहतक। वित्तमंत्री की कोठी फूंकने और सोनीपत स्टैंड पर भड़काऊ भाषण देने के मुकदमे में एक दिन के रिमांड पर लिए गए वकील कलकल को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया। यहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में सुनारिया जेल भेज दिया गया है। कलकल से मिली अहम जानकारियों और उसने उपद्रव कराने में शामिल जितने भी नाम बताए हैं, पुलिस उन पर शिकंजा कसेगी। पुलिस का कहना है कि कलकल ने व्हाट्स एप के जरिए कई लोगों को भड़काऊ वीडियो भेजी है। अब उन सभी को नोटिस देकर पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। पूछताछ में शक के आधार पर गिरफ्तारी की जाएगी।
सोनीपत स्टैंड पर भड़काऊ भाषण देने के मामले में अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के युवा प्रदेशाध्यक्ष रहे वकील सुदीप कलकल को रिमांड पर लिया गया था। कोठी फूंकने की जांच कर रहे डीएसपी सिद्धार्थ ढांडा ने बताया कि कलकल से सोमवार तक पूछताछ की गई, जिसमें काफी अहम जानकारियां मिली हैं। कलकल ने व्हाट्स एप पर काफी भड़काऊ वीडियो अपलोड किए तो फोन करके भी लोगों को गलत जानकारी देकर अफवाह फैलाई। इसके अलावा हर पल की जानकारी वह कुछ लोगों को लगातार दे रहा था। कलकल से बात करने वालों के भी उपद्रव में शामिल होने की बात सामने आ रही है। माना जा रहा है कि कलकल के सहारे उससे जुड़े कई लोगों की परेशानी बढ़ सकती है।