{"_id":"58d2daa44f1c1b425c1a3ced","slug":"jasia-sankatik-protest-start-demand-done-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"जसिया में अब सांकेतिक धरना, सरकार से वादा पूरा करने की मांग ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जसिया में अब सांकेतिक धरना, सरकार से वादा पूरा करने की मांग
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Thu, 23 Mar 2017 01:42 AM IST
विज्ञापन
जाट नेता
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के आह्वान पर जसिया में चल रहा धरना 53वें दिन भी जारी रहा। बुधवार से धरने को सांकेतिक धरने के रूप में बदल दिया गया।
बता दें कि दिल्ली में हुई वार्ता के बाद धीरे-धीरे धरने खत्म किए जा रहे हैं। समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक ने जसिया समेत कई जिलों के धरनों को खत्म करने से इनकार कर दिया। इन स्थानों पर सांकेतिक तौर पर धरने चलते रहेंगे। इसी क्रम में जसिया धरने को सांकेतिक कर दिया गया है। कमेटी के लोग धरनास्थल पर मौजूद रहे। वहीं, सांकेतिक धरने के बाद भी आसपास के गांवों से जाट समाज के लोग धरने पर पहुंचे। मंच से आह्वान किया गया कि फिलहाल खेती-बाड़ी का काम पूरा कर लें। यदि सरकार ने वादा पूरा नहीं किया तो एक कॉल पर सभी लोग दिल्ली कूच करने के लिए तैयार रहेंगे।
सरकार को चेताया
उधर, सेक्टर-6 में जाट जागृति सेना का धरना बुधवार को जारी रहा। जाट जागृति सेना के संयोजक राहुल दादू ने कहा कि सरकार की अनदेखी से उनका धैर्य खत्म हो रहा है। यदि सरकार इसी तरह का व्यवहार करती रही तो जाट समाज बड़ा निर्णय लेने पर मजबूर होगा। धरनास्थल पर अनशनकारी मोनू और विकेश की हालत स्थिति बनी हुई है।