फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   incrochment, shop, police, force, festival, diwali

हंगामे और विरोध के बीच पुलिस ने सड़कों से हटाया अतिक्रमण

Sun, 23 Oct 2016 02:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sun, 23 Oct 2016 02:08 AM IST
विज्ञापन
incrochment, shop, police, force, festival, diwali
डीपार्क और भिवानी स्टैंड पर दुकानदारों ने किया कार्रवाई का विरोध - फोटो : amar ujala
शहर में कई जगहों पर सड़क पर दुकान सजाने वालों के लिए शनिवार भारी गुजरा। सुबह सड़क पर दुकान लगाने की तैयारी कर रही रहे थे कि पुलिस वाले आ गए। पुलिस के मना करने पर पहले तो दुकानदारों ने कहा कि त्योहारी सीजन में कुछ तो कमा लेने दो। इस पर पुलिस ने कहा कि सड़क पर दुकान लगाने से रास्ता बंद हो जाता है जिससे जाम लग जाता है। जाम की वजह से लोगों को परेशानी होती है। इसलिए सड़क पर दुकान नहीं लगाने देंगे। जब दुकानदार नहीं माने तो पुलिस ने उनके तख्त और टेंट खुद हटा दिए। इससे पुलिस और दुकानदारों में कई जगहों पर नोकझोंक हुई।
विज्ञापन

फेस्टिवल सीजन पर बाजारों में बढ़ती भीड़ को संभालने और यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए पुलिस बल सुबह नौ बजे ही सड़कों पर उतर गया। इसके बाद बाजारों में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान। हंगामे और व्यापारियों के विरोध के बीच पुलिस ने सड़क पर लगी रेहड़ी, फड़ी और स्टाल को हटवा दिया। कई जगहों पर पुलिस को व्यापारियों का कड़ा विरोध झेलना पड़ा, लेकिन पुलिस ने किसी की नहीं सुनी। दोपहर करीब 12 बजे तक अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

एसपी राकेश आर्य ने शुक्रवार को जिला पुलिस को निर्देश दिये थे कि सड़क पर लगी सफेद पट्टी के दाहिनी तरफ रेहड़ी, फड़ी, मेज लगाकर सामान नहीं बेचने दें। इसी के बाद पुलिस ने अभियान चलाया। डीएसपी यातायात डॉ. रविंद्र कुमार, सिविल लाइन थाना प्रभारी रमेश कुमार, पीजीआई थाना प्रभारी मंजीत, ट्रैफिक एसएचओ गुरदेव सहित अन्य प्रभारी टीम सहित सुबह दिल्ली रोड पर पहुंचे। पुलिस ने सड़क पर लगी स्टाल और रेहड़ी को हटवाया। कार्रवाई के दौरान पुलिस को डी पार्क पर व्यापारियों का विरोध झेलना पड़ा। कुछ व्यापारियों ने जाम लगाने की भी कोशिश की, मगर पुलिस ने व्यवस्था नहीं बिगड़ने दी। पुलिस कार्रवाई से नाराज व्यापारियों ने शहर विधायक पर गुस्सा निकाला। उन्होंने कहा कि छोटे दुकानदार दिवाली पर स्टाल लगाकर ही थोड़ी बहुत कमाई करते हैं, लेकिन पुलिस इसमें भी संतुष्ट नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सफेद पट्टी के बाहर खड़े वाहनों पर हुई कार्रवाई
पुलिस ने सफेद पट्टी के दाहिने ओर खड़े वाहनों पर भी कार्रवाई की। पुलिस ने दर्जनों वाहनों को क्रे न से लिफ्ट करवाया। बाद में चालान काटने पर वाहनों को छोड़ा गया। पुलिस ने दुकानदारों के वाहनों पर भी कार्रवाई की। पूरी कार्रवाई में डीएसपी डॉ. रविंद्र टीम के साथ रहे। कई जगहोें पर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग भी किया।
 
प्रतिदिन रहेगी पुलिस की निगरानी
रेहड़ी और फड़ी लगाने वालों को अभी राहत नहीं मिलने वाली है। पुलिस प्रतिदिन शहर की सड़कों पर निगरानी रखेगी। जो भी दुकानदार दोबारा अतिक्रमण करने की कोशिश करेेेगा, उस पर सख्त कार्रवाई होगी। पुलिस के अनुसार अगले 15 दिनों तक इसी तरह अभियान चलेगा।

खाली नजर आईं सड़कें
पुलिस के अतिक्रमण हटाओ अभियान के बाद शाम तक सड़कें खाली नजर आईं। सड़कों पर न तो अवैध तरीके से कोई वाहन खड़ा नजर आया और न ही रेहड़ी या फड़ी वाले। भिवानी स्टैंड और माडल टाउन जैसे क्षेत्र में भी सड़कें अतिक्रमण मुक्त दिखीं। कई जगहों पर पुलिस ने स्थायी तौर पर लगी रेहड़ी को उखाड़ दिया, टेंट भी नहीं छोड़ गए। पुलिस ने दुकानदारों और रेहड़ी वालों को दोबारा अतिक्रमण नहीं करने की हिदायत दी। यह कार्रवाई मुख्य मार्गों तक सीमित नहीं रही, बाजारों के भीतर भी जहां अतिक्रमण दिखा हटवाया गया।

इन जगहोें पर चलाया अभियान
पुलिस ने अभियान की शुरुआत दिल्ली रोड से की। मेडिकल मोड़, डी पार्क, अशोका चौक, बजरंग भवन फाटक, शांतमई चौक, किला रोड, बड़ा बाजार, पुराना बस स्टैंड, भिवानी स्टैंड, कच्चा बेरी रोड, बाबरा मोहल्ला, रेलवे रोड, शिवाजी कॉलोनी सहित अन्य जगहों पर अभियान चलाया गया। टीम को भिवानी स्टैंड पर भी दुकानदारों के विरोध का सामना करना पड़ा।

सुबह सज ही रही थीं दुकानें कि शुरू हो गई कार्रवाई
पुलिस की अतिक्रमण हटाओ मुहिम सुबह ही शुरू हो गई। अभी दुकानदार दुकानें को सजाने के लिए टेंट लगा रहे थे, कुछ सामान के बंडल रख भी चुके थे लेकिन पुलिस टीम आ गई। इसके बाद टेंट उखाड़ दिए गए। कुछ दुकानदारों ने सामान सजा भी लिया था, उसे तत्काल हटाया गया। पुलिस ने मिट्टी के दिए और अन्य सामान बेचने वालों को सड़क से हटकर सामान लगाने की हिदायत दी। हालांकि किसी का सामान जब्त नहीं किया गया।

डीएसपी से मिले व्यापारी, सहयोग का आश्वासन
पुलिस के अतिक्र मण मुक्त अभियान को व्यापारियों ने समर्थन किया है। व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को डीएसपी यातायात डॉ. रविन्द्र से मिला। व्यापारियों ने पुलिस कार्रवाई में सहयोग देने का आश्वासन दिया। जिला व्यापार मंडल के महासचिव और पालिका बाजार प्रधान गुलशन निझावन ने बताया कि जो भी लोग पुलिस कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं, वे पुलिस के साथ बैठक में सहयोग देने की हामी भर चुके हैं। लेकिन अब अपनी बात से पीछे हट रहे हैं। सड़क पर अतिक्रमण कर सामान नहीं बेचा जाएगा। कानून की पालना भी करनी पड़ेगी। पुलिस कार्रवाई पर विरोध करने वाले लोग राजनीति करने का प्रयास कर रहे हैं। इस दौरान डीएसपी डॉ. रविंद्र ने व्यापारियों की कुछ मांगों पर सहमति दी।


आगे भी चलेगा अभियान
सुरक्षा और यातायात सुचारू रखने के लिए लिहाज से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया है। अभियान रविवार को भी जारी रहेगा। अब इस अभियान को लगातार जारी रखा जाएगा, ताकि शहर की यातायात व्यवस्था बेहतर हो सके।
- डॉ. रविंद्र, डीएसपी यातायात।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed