फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Husband gets life term for killing his wife in Rohtak of Haryana

Rohtak: पत्नी के हत्यारे को उम्रकैद, नए साल का जश्न मनाने का झांसा देकर उतारा था मौत के घाट

Thu, 08 Dec 2022 09:09 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 08 Dec 2022 09:09 PM IST
सार

खरावड़ निवासी पिंकी निजी अस्पताल में नौकरी करती थी और उसकी शादी झज्जर के गांव बराही निवासी सुरेंद्र उर्फ सोनू से हुई थी। 31 दिसंबर 2018 की रात को वारदात हुई थी। एएसजे डॉक्टर गगनगीत कौर ने फैसला सुनाया है। 

विज्ञापन
Husband gets life term for killing his wife in Rohtak of Haryana
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : google

विस्तार

हरियाणा के रोहतक में तीन साल पहले खरावड़ गांव में नये साल का जश्न मनाने का झांसा देकर पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या करने के आरोपी पति झज्जर जिले के गांव बराही निवासी सुरेंद्र उर्फ सोनू को एडीजे डॉक्टर गगनगीत कौर की अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई है।

विज्ञापन


साथ ही 20 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना नहीं भरने पर एक साल की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। साथ ही जान से मारने की धमकी देने पर 7 साल की कैद व 5 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई गई है। जुर्माना नहीं भरने पर छह माह की अतिरिक्त सजा काटनी होगी। दोनों सजाएं एक साथ चलेंगी। 
विज्ञापन


खरावड़ गांव निवासी संतरा देवी ने 1 जनवरी 2019 को पुलिस ने शिकायत दी थी कि उसने सबसे छोटी बेटी पिंकी (30) की शादी 16 साल पहले झज्जर जिले के गांव बराही निवासी सुरेंद्र उर्फ सोनू के साथ हुई थी। पिंकी की 13 साल की बेटी व 10 साल का बेटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसकी बेटी 10वीं पास थी और खेड़ी साध के पास निजी अस्पताल में नौकरी करती थी। नौकरी के कारण पिंकी मायके खरावड़ गांव में रहती थी, जबकि दोनों बच्चे अपने दादा-दादी के पास रहते थे। पिंकी के मायके में रहने के कारण दामाद सोनू उर्फ सुरेंद्र अकसर उससे झगड़ा करता था।

कई बार सुरेंद्र भी खरावड़ आ जाता था। 31 दिसंबर 2018 को रात करीब सात बजे दामाद का फोन आया कि उनका खाना मत बनाना। बाहर नए साल का जश्न मनाएंगे और बाहर ही खाना खाएंगे। वह पिंकी को निजी अस्पताल से ही साथ लेकर जा रहा है।

देर रात तक जब पिंकी घर नहीं आई तो उसने फोन किया। पिंकी ने फोन नहीं उठाया। साथ ही थोड़ी देर बाद सोनू का भी फोन बंद हो गया। वह अपने बेटे सुनील को साथ लेकर बाहर आई। एक कमरे का दरवाजा बंद था। अंदर से पिंकी व सोनू के बीच झगड़े की आवाज आ रही थी।

कई बार आवाज लगाने पर सोनू ने दरवाजा खोला तो उसके हाथ में चाकू था। बोला आज जो सामने आएगा, उसे मार दूंगा। इसके बाद मौके से फरार हो गया। अंदर जाकर देखा तो पिंकी तड़प रही थी। उनके सामने ही उसने दम तोड़ दिया।


पुलिस ने पिंकी की मां के बयान पर उसके पति सुरेंद्र उर्फ सोनू व देवर कालू के खिलाफ केस दर्ज किया था। जांच में कालू को पुलिस ने क्लीनचिट दे दी थी। तभी से सुरेंद्र उर्फ सोनू के खिलाफ हत्या का केस चल रहा था। गुरुवार को अदालत ने उसे दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed