{"_id":"57f024d44f1c1bb865574515","slug":"head-cut-by-ax-murder-in-mehem-liquor-salesmen-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"महम में कुल्हाड़ी से काटकर शराब ठेके के सेल्समैन की हत्या ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महम में कुल्हाड़ी से काटकर शराब ठेके के सेल्समैन की हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Sun, 02 Oct 2016 02:34 AM IST
विज्ञापन
कुल्हाड़ी से काटकर शराब ठेके के सेल्समैन की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानाक्षेत्र के गांव गंगानगर तितरी के शराब ठेके पर काम करने वाले एक सेल्समैन की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप उसके साथी पर ही है। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मरने वाला युवक सोनीपत के गांव भौड़ का रहने वाला बताया जर रहा है। देर रात तक मामले में केस दर्ज नहीं किया गया था। वारदात देर रात दस बजे की है।
सोनीपत के गांव भौड़ का निवासी युद्धबीर (23) पुत्र महेंद्र, मोहित और नेहरू तीनों गांव गंगानगर तितरी के शराब ठेके पर सेल्समैन हैं। शनिवार देर रात तीनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद एक साथी ने युद्धबीर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। युद्धबीर की मौके पर ही मौत हो गई। जिसके बाद एक साथी ने पुलिस को सूचना दी। वारदात की जानकारी मिलने पर महम डीएसपी शमशेर दहिया और एसएचओ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जिस युवक पर हत्या का आरोप है वह पुलिस को नहीं मिला है। जबकि नेहरू नाम के युवक को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। हत्या के कारणों का पता नहीं चला है। डीएसपी शमशेर दहिया का कहना है कि वारदात की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्या के बारे में जांच की जा रही है।