{"_id":"589f60b54f1c1bb41f378251","slug":"haryana-twice-condition-change-cm-is-respondible","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में फिर माहौल बिगड़ा तो सीएम होंगे जिम्मेदार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रदेश में फिर माहौल बिगड़ा तो सीएम होंगे जिम्मेदार
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Sun, 12 Feb 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार से इनेलो के लोकसभा सांसद दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जाट आरक्षण मामले में प्रदेश में धरने चल रहे हैं। अगर इस बार भी पिछले साल की तरह माहौल बिगड़ता है तो इसके लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जिम्मेदार होंगे।
दुष्यंत चौटाला शनिवार को एमडीयू में युवा अधिवक्ताओं की राष्ट्रीय संगोष्ठी में बतौर मुख्य वक्ता पहुंचे थे। इस दौरान चौटाला ने पत्रकारों से कहा कि जाट आरक्षण आंदोलन को लेकर पिछले साल भाजपा सरकार ने जो मांगें मानी थीं, उसे पूरा करे। साथ ही, प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखे। उन्होंने कहा कि एसवाईएल मुद्दे पर सरकार कुछ नहीं कर रही है। अगर ऐसा ही रहा तो जल्द ही अपनी टीम के साथ पंजाब में जाकर नहर की खुदाई करना शुरू कर देंगे। उन्होंने कहा कि हर साल देश में जो बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। इसके लिए ब्यूरोक्रेसी जिम्मेदार है। उन्होंने संसद में भी यह बात उठाई कि केंद्र और राज्य स्तर पर एक-एक कमेटी बनाई जाए। जिसमें सभी उच्च अधिकारियों को पदोन्नति उनके कार्यों के मूल्यांकन के आधार पर दी जाए।