फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Haryana: Student and girl arrested for raising slogans of Murdabad during CM address

Haryana: CM के संबोधन के दौरान मुर्दाबाद के नारे लगाने पर छात्र व छात्रा गिरफ्तार, माहौल खराब करने का आरोप

Wed, 15 Feb 2023 10:52 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 15 Feb 2023 10:52 PM IST
सार

छात्र की पहचान दीपक निवासी गांव हमायुपुर व राही गांव सांघी के तौर पर हुई। पुलिस ने दीपक व राही को वीवीआईपी कार्यक्रम में माहौल खराब करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Haryana: Student and girl arrested for raising slogans of Murdabad during CM address
CM के संबोधन के दौरान मुर्दाबाद के नारे लगाने पर छात्र व छात्रा गिरफ्तार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के रोहतक में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में बुधवार को टैगोर सभागार में स्वामी दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती पर समारोह में पहुंचे मुख्यमंत्री मनोहर लाल व राज्यपाल देवव्रत आचार्य के सामने मुर्दाबाद के नारे लगाने व दूसरे छात्रों को उकसाने के आरोप में पुलिस ने दो छात्रों को गिरफ्तार किया है। दोनों को जमानती धाराएं होने के चलते साथ-साथ जमानत मिल गई।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक एसआई धन्नाराम ने दी शिकायत में बताया कि उसकी ड्यूटी एमडीयू में कार्यक्रम में लगी थी। करीब दो बजे जैसे ही मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अपना संबोधन शुरू किया, तभी एक युवक खड़ा होकर सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाने लगा। साथ ही पास बैठे अन्य छात्रों को भी उकसाया।
विज्ञापन


उसके उकसाने से एक छात्रा भी नारे लगाने लगी, जिनको काबू कर पूछताछ की तो छात्र की पहचान दीपक निवासी गांव हमायुपुर व राही गांव सांघी के तौर पर हुई। पुलिस ने दीपक व राही को वीवीआईपी कार्यक्रम में माहौल खराब करने के आरोप में आईपीसी की धारा 153, 114 व 34 आईपीसी की के तहत गिरफ्तार कर लिया। जमानती धाराएं होने के कारण दोनों को साथ-साथ जमानत मिल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed