फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   gun fire, fire on witness, witness shot, murder case, rohtak, haryana, arrset

गवाह पर गोली चलाने वाला दबोचा, साथी फरार

Thu, 28 Jul 2016 02:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Thu, 28 Jul 2016 02:08 AM IST
विज्ञापन
 gun fire, fire on witness, witness shot, murder case, rohtak, haryana, arrset
26 मई की रात को किया था जानलेवा हमला, तभी से थी पुलिस को तलाश - फोटो : amar ujala
दो महीने पहले गवाह पर गोली चलाने के आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया। आरोपी के पास से एक देसी पिस्तौल भी बरामद हुई। सब्जी मंडी क्षेत्र में आरोपी की दुकान है।
विज्ञापन


हत्या की कोशिश के मामले में पुलिस ने कच्ची गढ़ी कुआं मोहल्ला निवासी सोमनाथ उर्फ सोमी को गिरफ्तार किया है। एक दिन के रिमांड के बाद आरोपी को बुधवार को कोर्ट में पेश किया यहां से उसे जेल भेज दिया गया। गौकर्ण चौकी प्रभारी प्रकाश चंद ने बताया कि आरोपी सोमी को गौकर्ण पार्क  के नजदीक से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


बता दें कि 26 मई की रात दरवाजा मोहल्ला निवासी दिनेश कार में बाल्मीकि मंदिर के पास से गुजर रहे थे। इसी बीच कच्ची गढ़ी कुआं मोहल्ला निवासी आरोपी सोमनाथ और सन्नी उर्फ बोना ने उस पर हमला बोल दिया था। आरोपियों ने दिनेश पर गोली भी चलाई लेकिन वह बच गया। बाद में खुलासा हुआ था कि एक केस में दिनेश गवाह था। बलजीत ने दिनेश को गवाही देने के लिए मना किया था। इसी रंजिश में हमला किया गया। आरोपी सन्नी अभी फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हैं आरोपी के खिलाफ केस

1. हत्या का एक केस शहर थाने में दर्ज है।
2. शहर थाने में ही मारपीट का केस दर्ज।
3. 27 मई 2016 को हत्या की कोशिश का केस।
4. 26 जुलाई को शहर थाने में अवैध हथियार सहित पकड़े जाने का केस।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed