फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   gangrape, rohtak gangrape, rape, victim, rohtak, through on the road, women

घर से महिला का अपहरण कर गैंगरेप, बेहोश होने पर सड़क किनारे फेंका

Sun, 25 Sep 2016 02:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sun, 25 Sep 2016 02:08 AM IST
विज्ञापन
gangrape, rohtak gangrape, rape, victim, rohtak, through on the road, women
कलौनार थाने के एक गांव की महिला संग पांच युवकों ने दिया घटना को अंजाम, घर में शौचालय नहीं होने के कारण रात को घर के बाहर जाना पड़ा था महिला को - फोटो : amar ujala
एक महिला को फिर से हैवानियत का शिकार बनाया गया। महिला का पहले घर के पास से कार सवार युवकों ने अपहरण किया और खेत में उसके साथ रातभर गैंगरेप किया। आरोपियों ने हैवानियत की सभी हद पार करते हुए महिला को चोट भी मारी। बेहोश होने के बाद आरोपी महिला को उसके घर से चंद किमी. दूर पिलाना रोड पर सड़क किनारे फेंककर फरार हो गए। लोगों ने महिला को बेहोशी की हालत में पड़ा देखकर उस पर पानी डाला और पूछताछ के बाद परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने पहुंचकर पीड़ित को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। हालत में सुधार होने पर महिला ने अपने बयान दर्ज करवाए हैं। पुलिस ने गांव के एक युवक समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है।
विज्ञापन


कलानौर थाने के एक गांव की रहने वाली महिला शुक्रवार की रात घर में पति, सास व बच्चों के साथ सोई थी। वह रात में लगभग 10 बजे शौच करने के लिए उठी। उनके घर में शौचालय नहीं है। इसलिए वह घर के बाहर शौच करने के लिए गई। पुलिस को दिए बयानों में पीड़ित ने बताया कि उसी समय वहां एक कार आई, जिसमें पांच युवक सवार थे। युवक उसे जबरन कार में डालने लगे तो महिला ने शोर मचाने की कोशिश की। उन युवकों ने उसे जान से मारने की धमकी दी और उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। युवक उसे कुछ दूर ही पिलाना रोड पर एक खेत में ले गए। जहां सभी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसके बाद वह महिला को कार में कई अन्य जगह भी लेकर गए। महिला के साथ रात में कई बार दुष्कर्म किया गया। महिला ने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट तक की गई। इससे पीड़ित बेहोश हो गई और आरोपी उसे पिलाना रोड पर सड़क किनारे फेंककर भाग गए। महिला को सुबह के समय पिलाना गांव के एक डाक्टर ने सड़क किनारे पड़ा देखा और पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी। पानी डालकर महिला को होश में लाया गया और उसने अपने बारे में जानकारी दी। लेकिन उस समय महिला की हालत ऐसी नहीं थी कि वह घटना के बारे में बता सके। पुलिस ने गांव के एक युवक सुनील व उसके चार साथियों पर अपहरण और गैंगरेप का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


सुनील की रहती थी गलत नजर

महिला के पति ने बताया कि जब उसकी पत्नी का अपहरण हुआ तो उस समय वह सोया हुआ था। लेकिन उसके कुछ देर बाद आंख खुली तो उसने देखा कि पत्नी चारपाई पर नहीं है। उसने अपने भाई व पड़ोस के लोगों को इस बारे में जानकारी दी। सभी महिला को रातभर तलाशते रहे, लेकिन कुछ पता नहीं लगा। पीड़ित ने पुलिस को बताया है कि सुनील की उस पर गलत नजर थी और वह पहले भी छेड़छाड़ कर चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला ने अपने बयान में पांच युवकों पर अपहरण व गैंगरेप का आरोप लगाया है। उसने अपने ही गांव के सुनील नाम के युवक को उसमें शामिल बताया है, जबकि चार के नाम वह नहीं जानती है। महिला का मेडिकल कराने के बाद बयान लिए गए, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
जितेंद्र, एसएचओ, कलानौर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed