फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Five People Shot dead in Rohtak of Haryana

हरियाणा के रोहतक में बड़ी वारदात, तीन कोच व दो महिला पहलवान की गोली मारकर हत्या

Fri, 12 Feb 2021 10:09 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Fri, 12 Feb 2021 10:09 PM IST
विज्ञापन
Five People Shot dead in Rohtak of Haryana
वारदातस्थल पर जमा लोग। - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा के रोहतक में जाट कॉलेज अखाड़े में शुक्रवार रात करीब सवा आठ बजे रेसलिंग कोच ने अंधाधुंध फायरिंग कर पांच लोगों की हत्या कर दी। मृतकों में जाट कॉलेज के कोच मनोज, रेलवे में कार्यरत उनकी पत्नी साक्षी, उत्तर प्रदेश की महिला पहलवान पूजा समेत दो और कोच शामिल हैं। 

विज्ञापन


गोली लगने से तीन साल का बच्चा और एक अन्य कोच गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपी रेसलिंग कोच ने अखाड़े में कोचिंग देने से रोकने पर वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने सोनीपत के बरोदा निवासी आरोपी कोच सुखविंद्र और उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सोनीपत जिले के सरगथल गांव निवासी मनोज कुमार (35) जाट कॉलेज अखाड़े में हेड कोच था। मनोज की पत्नी साक्षी रेलवे में नौकरी करती थी। मनोज पत्नी और तीन साल के बच्चे सरताज के साथ देव कॉलोनी में रह रहा था। शुक्रवार शाम मनोज रोज की तरह पत्नी और बच्चे के साथ जाट कॉलेज के प्रैक्टिस करवाने गया था। सोनीपत के बरोदा का कोच सुखवेंद्र मोर अखाड़े के ऊपर वाली मंजिल पर रहता था। उसने मनोज और उसके परिवार को कमरे में बुलाया और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मनोज को तीन गोलियां और पत्नी व बच्चे को भी एक-एक गोली लगी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने कमरे का ताला लगाया और चाबी लेकर वहां से भागने लगा। गोली की आवाज सुनकर अखाड़े में नीचे बैठे अन्य कोच और खिलाड़ी ऊपर की ओर दौड़े। आरोपी ने फिर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस दौरान कई लोगों को गोली लग गई और आरोपी वहां से भाग गया। 

अखाड़े में प्रैक्टिस करने वाले पहलवान घायलों को अस्पताल ले जाने लगे लेकिन तब तक साक्षी, यूपी के मथुरा की महिला पहलवान पूजा और मोखरा निवासी कोच प्रदीप की मौत हो चुकी थी। अन्य घायलों को निजी अस्पताल में लाया गया। वहां कोच मनोज और माड़ौटी निवासी कोच सतीश दलाल की भी मौत हो गई।

पूजा ने कर दी थी सुखविंद्र की शिकायत 
जाट कॉलेज के अखाड़े में कोचिंग ले रही उत्तर प्रदेश के मथुरा की पहलवान पूजा ने कोच सुखविंद्र की शिकायत कर दी थी। पूजा के परिजनों की शिकायत के बाद अखाड़े के मुख्य कोच मनोज ने सुखविंद्र को कोचिंग देने से मना कर दिया था। इस कारण सुखविंद्र ने रंजिशन इस वारदात को अंजाम दिया।

हत्याकांड के बाद बरोदा में भी अलर्ट 

गांव बरोदा के सुखविंद्र मोर पर रोहतक में पांच लोगों की हत्या का आरोप लगने के बाद बरोदा थाना पुलिस भी अलर्ट हो गई। किसी वारदात की सूचना के बाद पुलिस टीम गांव बरोदा में पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। साथ ही सुखविंद्र के बारे में जानकारी जुटाई। पुलिस के अनुसार गांव बरोदा में स्थिति सामान्य है। बरोदा थाना प्रभारी बदन सिंह टीम के साथ गांव में पहुंचे। वहीं गांव में भी वारदात के बाद चर्चाओं का दौर गर्म हो गया है।

जिंदगी मौत से जूझ रहे कोच अमरजीत और मासूम सरताज
हालत गंभीर होने पर घायल मेहर सिंह अखाड़े के कोच अमरजीत को गुरुग्राम रेफर कर दिया गया, जबकि कोच मनोज और साक्षी के तीन साल के बेटे सरताज को पीजीआईएमएस के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। दोनों घायलों की हालत चिंताजनक बनी हुई है।

खराब चाल-चलन के कारण पिता ने कर दिया था बेदखल, पत्नी ने भी छोड़ा था साथ
पुलिस प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी कोच सुखविंद्र का चाल चलन सही नहीं था। जिसके चलते उसके पिता मेहर सिंह ने उसे बेदखल किया था। पत्नी ने भी साथ छोड़ दिया था। इतना ही नहीं, आरोपी पहले मेहर सिंह अखाड़े में कोच था। जहां से उसे उसके चाल चलन को देखते हुए निकाल दिया था। इसके बाद वह जाट कॉलेज अखाड़े में कोचिंग देने लगा। यहां भी उसका चाल चलन ठीक नहीं था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed