{"_id":"62a370bab0d4a731c9273ad2","slug":"extortion-sought-from-santosh-ahlawat-kalanaur-president-of-jjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतक: जजपा की कलानौर हलका अध्यक्ष संतोष अहलावत से मांगी 10 लाख की रंगदारी, रात को फोन करके दी धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रोहतक: जजपा की कलानौर हलका अध्यक्ष संतोष अहलावत से मांगी 10 लाख की रंगदारी, रात को फोन करके दी धमकी
Fri, 10 Jun 2022 09:56 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Fri, 10 Jun 2022 09:56 PM IST
सार
संतोष अहलावत को रात को फोन करके धमकी दी कि पैसे का इंतजाम नहीं किया तो जान से मार देगा। कहा कि चाहे घर बेचकर पैसे दे। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
हरियाणा के रोहतक में जिले में जननायक जनता पार्टी की कलानौर हलके की अध्यक्ष संतोष अहलावत से अज्ञात युवक ने फोन करके 10 लाख की चौथ मांगी है। साथ में धमकी दी है कि चाहे घर बेचकर पैसे दे, नहीं तो जान से मार देगा। इस संबंध में सिटी थाने में जबरन वसूली व धमकी का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक संतोष अहलावत ने दी शिकायत ने बताया कि वह परिवार सहित शास्त्री नगर में रहती है। 8 जून की रात को करीब 12 बजे अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले युवक ने कहा कि 10 लाख का बंदोबस्त कर दीजिए, जब उसने पैसे देने में असमर्थता जताई तो युवक ने कहा चाहे घर बेचकर पैसे दो। साथी ही जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस साइबर सेल की भी मदद ले रही है।
विज्ञापन
पुलिस ने संतोष अहलावत की शिकायत पर जबरन वसूली और धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया है। साइबर सेल की मदद से जांच पड़ताल कर रहे हैं। - इंस्पेक्टर देशराज, प्रभारी सिटी थाना
विज्ञापन विज्ञापन