फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   exposed in postmartam, Breaking up ribs killing, police man now killed in rohtak

खुलासा ः पसलियां तोड़कर की गई ईएएसआई की हत्या 

Sat, 10 Sep 2016 02:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sat, 10 Sep 2016 02:27 AM IST
विज्ञापन
exposed in postmartam, Breaking up ribs killing, police man now killed in rohtak
पुलिस - फोटो : अमर उजाला
सरकारी मालखाने पर तैनात जिस ईएएसआई की मौत का कारण चार दिन पहले हार्टअटैक माना जा रहा था, उसकी हत्या की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि किसी ने ईएएसआई की पसलियां तोड़कर मार डाला। बताया जा रहा है कि ईएएसआई के शरीर की चार हड्डी टूटी हुई मिली हैं। शरीर पर आधा दर्जन से अधिक गंभीर चोट के निशान मिले हैं। मामले में शहर थाना पुलिस ने ईएएसआई के बेटे मोहित के बयान पर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, गांव कन्हेली निवासी जय किशन (50) हरियाणा पुलिस में ईएएसआई के पद पर कार्यरत थे। उनकी ड्यूटी बांगड़ सिनेमा स्थित जेपी कालोनी में सरकारी मालखाने की गार्द में लगी थी। उनके साथ एक इएचसी भी तैनात था। चार सितंबर की रात जय किशन ड्यूटी के लिए मालखाने गये थे।
विज्ञापन


देर रात परिजनों को सूचना मिली कि जय किशन की अचानक दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे। अगले दिन पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। बृहस्पतिवार को जब पुलिस अधिकारियों ने डॉक्टरों से पोस्टमार्टम रिपोर्ट ली तो होश उड़ गये। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार कई जगहों से जय किशन की हड्डियां टूटी हुई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर हत्या का केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। मालखाने में अवैध रूप से पकड़ी जाने वाली शराब रखी जाती थी। कोर्ट के आदेश के बाद शराब को नष्ट कर दिया जाता है। 

इसलिए नहीं हुआ शक 
बताया जाता है कि जय किशन अक्सर बीमार रहते थे। बीच-बीच में उनका स्वास्थ्य खराब हो जाता था। इसके अलावा जय किशन के शरीर पर बाहरी चोट के निशान भी नहीं थे। आसपास के हालात किसी वारदात की स्थिति को प्रदर्शित नहीं कर रहे थे। इस कारण परिजनों ने समझा कि हार्टअटैक से ही जय किशन की मौत हुई है। कोई हत्या भी कर सकता है इस पर शक नहीं हुआ। 
---
चार सितंबर को बेटे ने खिलाया था खाना 
जय किशन के भाई नरेंद्र ने बताया कि जय किशन का बेटा मोहित चार सितंबर की दोपहर को अपने पिता को खाना खिलाकर घर आया था। अगली सुबह किसी चाय वाले ने फोन करके वारदात की सूचना दी। इसके बाद सभी परिजन मौके पर पहुंचे थे। जय किशन का इकलौता बेटा इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा है। उनकी दो बेटियां हैं। 

गार्द के दूसरे साथी से होगी पूछताछ 
आरोपियों तक पहुंचने के लिए पुलिस मालखाने पर जय किशन के साथ ड्यूटी कर रहे ईएचसी से पूछताछ करेगी। जांच अधिकारी रोशन लाल ने बताया कि मामले की तह तक जाने के लिए ईएचसी पूछताछ जरूरी है। जल्द ही उसे जांच में शामिल किया जाएगा। हालांकि, अभी तक जय किशन के परिजनों ने किसी पर हत्या का शक जाहिर नहीं किया है।

पुलिस का मानना है कि लात-घूंसों से मार कर जय किशन की हत्या की गई है। उसके शरीर पर किसी भी हथियार से वार के निशान नहीं हैं। अधिकतर चोट अंदरूनी हैं। 


ईएएसआई जय किशन की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर खुलासा हुआ कि उनकी हत्या की गई थी। आधा दर्जन से ज्यादा अंदरूनी चोट के निशान उनके शरीर पर मिले हैं। कई जगह हड्डियां टूटी हुई हैं। मामले में मालखाने पर ड्यूटी कर रहे दूसरे पुलिस कर्मचारी से पूछताछ की जाएगी। 
- एएसआई रोशनलाल, जांच अधिकारी एवं इंदिरा कालोनी पुलिस चौकी प्रभारी 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed