{"_id":"60bc88f68ebc3e78bf0fe3df","slug":"ex-serviceman-murdered-in-hotel-in-rohtak-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतक में होटल में हत्या: दोस्त बोला- फौजी भाई आज लेनदेन पूरा कर लेते फिर कमरा नंबर 202 में मिली लाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रोहतक में होटल में हत्या: दोस्त बोला- फौजी भाई आज लेनदेन पूरा कर लेते फिर कमरा नंबर 202 में मिली लाश
Sun, 06 Jun 2021 02:11 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 06 Jun 2021 02:11 PM IST
सार
पुलिस ने पत्नी की शिकायत पर भिवानी के रहने वाले दोस्त के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। पैसों के लेनदेन में वारदात को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन
मृतक सुरेश की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के रोहतक जिले में हिसार के पूर्व फौजी सुरेश (45) की शनिवार रात एक होटल में पैसे के लेनदेन में हत्या कर दी गई। रविवार सुबह परिजनों को वारदात का पता चला। पुलिस ने मृतक की पत्नी सुनीता की शिकायत पर पूर्व फौजी के दोस्त भिवानी जिले के गांव मिताथल निवासी सुनील के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक रोहतक स्थित राजेंद्रा कालोनी निवासी सुनीता ने बयान दिया है कि उसकी शादी हिसार के सिंघवा खुर्द गांव निवासी सुरेश के साथ हुई थी। उसका पति सुरेश सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद अब गुरुग्राम में बिजली निगम में बतौर क्लर्क नौकरी कर रहा था। शनिवार को उसका पति अपनी ससुराल राजेंद्रा कालोनी आया था। साथ में सुनील व अन्य युवक भी थे।
विज्ञापन
आरोप है कि सुनील ने कहा कि फौजी भाई, आज पैसे का लेनदेन पूरा कर लेते हैं। इसके बाद दोनों शीला बाईपास स्थित होटल पहुंचे। रविवार सुबह पता चला कि होटल में सुरेश की हत्या कर दी गई है। वह अपने परिजनों के साथ होटल में पहुंची। होटल में अच्छी तरह से पता किया। उसके पति की हत्या सुनील व अन्य ने सिर में बोतल मारकर की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
रूम नंबर 202 में मिला लहूलुहान हालत में शव
पुलिस कंट्रोल रूम से देर रात सूचना मिली कि शीला बाईपास स्थित एक होटल के कमरे में एक व्यक्ति का लहूलुहान हालत में शव पड़ा है। उसके सिर से खून बह रहा है। पुलिस मौके पर पहुंची और रूम नंबर 202 की जांच की। मृतक के पास आधार कार्ड मिला, जिसके आधार पर उसकी शिनाख्त हिसार के सिंघवा खुर्द निवासी सुरेश के तौर पर हुई। एफएसएल एक्सपर्ट डॉ. सरोज दहिया को मौके पर बुलाया गया। इसके बाद सुबह मृतक के परिजनों के बयान दर्ज किए गए।