{"_id":"591cb7af4f1c1b864bf23786","slug":"double-murder-in-rohtak-crime-haryana-rohtak-sampla","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेड़ी सांपला में दो युवकों की हत्या, पुलिस को 12 घंटे बाद लगी भनक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खेड़ी सांपला में दो युवकों की हत्या, पुलिस को 12 घंटे बाद लगी भनक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Thu, 18 May 2017 02:20 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत जिले के रहने वाले थे दोेनों मृतक
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कारौर हत्याकांड के बाद सांपला थाना क्षेत्र में दो युवकों हत्या से सनसनी फैल गई। मंगलवार शाम सात बजे हुई वारदात की जानकारी पुलिस को बुधवार सुबह सात बजे लगी। डीएसपी विजय जाखड़ और सांपला थाना इंचार्ज प्रवीण कुमार टीम सहित मौके पर पहुंचे। यहां पर एक युवक का शव कार के अंदर और दूसरे का कार से करीब 10 मीटर दूर कच्चे रास्ते पर पड़ा था। युवक सोनीपत के रहने वाले थे और दोनों की छाती में गोली लगी हैं। मृतक तेजबीर के पिता का कहना है कि बेटे की हत्या रंजिशन की गई है। वहीं, पुलिस का दावा है कि पहले एक युवक ने दूसरे की हत्या की फिर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने नया बांस गांव के सरपंच के बयान पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
कारौर बाहरी बाईपास के पास बाप-बेटे की हत्या के बाद खेड़ी सांपला गांव में हुई हत्या ने पुलिस सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हत्या के 12 घंटे बाद पुलिस को सुबह सूचना मिली थी कि खेड़ी सांपला गांव के खेतों में दो लोगों के शव पड़े हैं। पुलिस ने दोनों मृतकों के पास से मिले दस्तावेज के आधार पर परिजनों को सूचना दी। कार में मिले मृतक की पहचान सोनीपत के गांव गढ़ मिरकपुर निवासी तेजबीर और कच्चे रास्ते पर पड़े मृतक की पहचान तिहाड़ा मिलकपुर निवासी प्रवीण के रूप में हुई। मृतकों की पिछले कई साल से दोस्ती थी। पुलिस ने दोनों के शवोें को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परंतु परिजनों के देरी से पीजीआई रोहतक पहुंचने के कारण बुधवार को पोस्टमार्टम नहीं हो सका।
झज्जर में मामा के घर जाने के लिए निकला था प्रवीण
परिजनों ने बताया कि मृतक प्रवीण मंगलवार सुबह करीब सात बजे झज्जर स्थित बापड़ौदा गांव जाने की बात कहकर घर से बाइक लेकर निकला था। बापड़ौदा में प्रवीण के मामा रहते हैं। प्रवीण ने दोपहर करीब बारह बजे अपने रिश्तेदारोें के पास कॉल करके बताया था कि वह नयाबांस गांव के पास आ गया है। कुछ ही देर में घर पहुंच जाएगा। इसके बाद कॉल रिसीव नहीं की।
विज्ञापन
मृतक तेजबीर के पिता बोले रंजिश में हुई हत्या
मृतक तेजबीर के पिता ओमबीर का आरोप है कि उनके बेटे की हत्या रंजिश के कारण हुई है। एक मामले को लेकर गांव समचाना में विवाद चल रहा है। इस विवाद को लेकर तेजबीर को निशाना बनाया गया है। ओमबीर का कहना है कि तेजबीर की शादी तिहाड़ मिलकपुर गांव में हुई थी। शादी के कुछ समय बाद तेजबीर और उसकी पत्नी में अनबन हो गई थी। उसकी पत्नी मायके में रहने लगी। आरोप है कि उसकी पत्नी के घर वालों से विवाद चल रहा था। तेजबीर के भाई की कुछ समय पहले मौत हो गई थी और अब वह परिवार का इकलौता बेटा था।
वारदात स्थल के पास खड़ी थी प्रवीण की बाइक
जिस बाइक से प्रवीण अपने घर से निकला था वह वारदात स्थल से करीब आधा किलोमीटर दूर कच्चे रास्ते पर ड्रेन के पास खड़ी थी। उसका हेलमेट कार के पास पड़ा हुआ था। पुलिस ने बताया कि मृतक तेजबीर के पैरों के पास एक देशी पिस्तौल भी मिली है।
वारदात के पीछे पुलिस की कहानी
पुलिस ने प्राथमिक तौर पर मामले को मर्डर और आत्महत्या से जोड़ा। पुलिस की कहानी के अनुसार दोनों के बीच दोस्ती होने के कारण तेजबीर ने प्रवीण को कॉल करके अपने पास बुलाया। इसके बाद प्रवीण बाइक को ड्रेन के पास खड़ी करके तेजबीर के साथ कार में बैठकर चल दिया। कुछ दूूरी पर जाने के बाद दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद तेजबीर ने प्रवीण की छाती में गोली मार दी। गोली लगने के बाद प्रवीण कार से करीब 10 मीटर दूर तक भागा और कच्चे रास्ते पर गिर गया। यहां पर उसकी मौत हो गई। प्रवीण की हत्या करने के बाद तेजबीर ने पुलिस कार्रवाई के डर से चालक सीट पर बैठकर खुद की छाती में गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
मौके से बरामद पिस्तौल से ही चली दोनों गोली
पुलिस का मानना है कि तेजबीर और प्रवीण को लगी गोलियां मौके से बरामद देशी पिस्तौल से ही चलाई गई थी। पुलिस को एक खोल कार के डैश बोर्ड पर मिला है तो दूसरा पिस्तौल के अंदर ही था। एसएचओ प्रवीण ने बताया कि गोली मौके से बरामद पिस्तौल से ही चलाई गई हैं। इसी पिस्तौल से चलाई गई गोली से दोनों की मौत हुई है। हालांकि खोखे और पिस्तौल का मिलान करने के लिए दोनों को लैब में भेजा जाएगा।
दोनों के बीच जमकर हुई थी हाथापाई
मरने से पहले तेजबीर और प्रवीण के बीच जमकर हाथापाई हुई थी। प्रवीण के शरीर के कपड़े फटे हैं। इसके अलावा कच्चे रास्ते पर भी पैरों के निशान हैं। डीएसपी विजय जाखड़ का कहना है कि मौके से दोनों के मोबाइल मिले हैं। एसएचओ प्रवीण का कहना है कि दोनोें ही मोबाइल बंद थे। मोबाइलों को भी जांच के लिए भेज दिया गया है।
पुलिस की एक और कहानी
पुलिस के मुताबिक तेजबीर की पत्नी करीब एक साल से अपने मायके में रहती है। प्रवीण का घर तेजबीर की पत्नी के घर के पास था। तेजबीर की शादी होने के बाद प्रवीण का उसके घर आना जाना था। तेजबीर समझता था कि प्रवीण की वजह से उसकी पत्नी उसे छोड़कर मायके चली गई है। पंचायती तौर पर दोनों अलग-अलग रहते थे। इस मामले को भी पुलिस हत्या से जोड़कर कर देख रही है। वहीं पुलिस का कहना है कि तेजबीर के गोली लगने की जगह ब्लैकनेस है, जिससे आशंका जताई जा रही है छाती में गोली फंसी है। पुलिस का कहना है कि काफी नजदीक से गोली चलाई गई है।
फोरेंसिक रिपोर्ट में सामने आया है कि पहले तेजबीर ने अपने दोस्त प्रवीण की गोली मारकर हत्या कर दी और इसके बाद उसने खुद को गोली मार ली। तेजबीर की छाती में गोली फंसी है। दोनों गोलियां एक ही पिस्तौल से चली हैं। बुधवार को परिजनों के देरी से आने के कारण पोस्टमार्टम नहीं हो सका। वीरवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पंकज नैन, एसपी, रोहतक।