{"_id":"63be3fca22cc9518af148604","slug":"double-murder-in-haryana-father-daughter-shot-dead-in-rohtak","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में डबल मर्डर: रोहतक में पिता-पुत्री की गोली मारकर हत्या, चारा डाल रहे पिता, सो रही बेटी को मारी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हरियाणा में डबल मर्डर: रोहतक में पिता-पुत्री की गोली मारकर हत्या, चारा डाल रहे पिता, सो रही बेटी को मारी गोली
Wed, 11 Jan 2023 10:19 AM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 11 Jan 2023 10:19 AM IST
सार
रोहतक के गांव बोहर में सुबह छह बजे वारदात हुई। जिस समय हमला हुआ मृतक सुरेंद्र भैंस का दूध निकालने की तैयारी कर रहा था, वहीं उसकी बेटी सो रही थी। बेटी को बेड पर ही गोली मारी गई। बुजुर्ग महिला बाल-बाल बच गई।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के रोहतक शहर से सटे बोहर गांव में बुधवार सुबह छह बजे के करीब अज्ञात हमलावरों ने 50 वर्षीय सुरेंद्र व उसकी 13 साल की बेटी निकिता की गोली मारकर हत्या कर दी। बुजुर्ग महिला बाल-बाल बच गई। सुरेंद्र का पत्नी से तलाक का केस चल रहा है। पुलिस पारिवारिक विवाद के साथ-साथ पुरानी रंजिश से जोड़कर वारदात की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक सुरेंद्र परिवार सहित रह रहा था। वह खेतीबाड़ी का कार्य करता था। बताया जा रहा है कि सुबह छह बजे वह उठकर भैंस को चारा डाल रहा था, ताकि थोड़ी देर बाद दूध निकाल सके। इसी बीच किसी ने उसे घर के अंदर घुसकर तीन गोली मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
जबकि उसकी बेटी निकिता कमरे के अंदर बेड पर सो रही थी। उसको भी गोली मार दी गई। घर में मौजूद निकिता की दादी बुजुर्ग है, उसे कम सुनाई देता है। वह कुछ सुन नहीं सकी। गोलियों का शोर सुनकर पड़ोस के लोग पहुंचे। हमलावर मौके से फरार हो चुके थे। सूचना पाकर अर्बन एस्टेट थाने से पुलिस व एफएसएल एक्सपर्ट डॉक्टर सरोज दहिया मौके पर पहुंची। शवों को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
वारदात की गहराई से पड़ताल कर रहे हैं। वारदात के पीछे पुरानी रंजिश या पारिवारिक विवाद भी हो सकता है। क्योंकि सुरेंद्र का पत्नी से तलाक का केस चल रहा है। अभी स्पष्ट तौर पर कुछ कहना जल्दबाजी होगी। -इंस्पेक्टर दिलबाग सिंह, प्रभारी थाना अर्बन एस्टेट