फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Doctor commits suicide in Indra Colony of Rohtak

रोहतक: इंद्रा कॉलोनी में डॉक्टर ने सल्फास खाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट में तीन का लिखा नाम

Sun, 29 May 2022 10:42 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 29 May 2022 10:42 PM IST
सार

सुसाइड नोट में लिखा कि तीन लोग उधार दिए पैसे के लिए दबाव बना रहे थे। आरोपियों में एक रिटायर पुलिसकर्मी व दो कारोबारी बताए गए। पुलिस ने आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है। 

विज्ञापन
Doctor commits suicide in Indra Colony of Rohtak
युवक ने की आत्महत्या - फोटो : Social Media

विस्तार

हरियाणा के रोहतक शहर की इंद्रा कॉलोनी में एक निजी क्लीनिक संचालक डॉक्टर अजीत सिंह ने सल्फास की गोली खाकर जान दे दी। मरने से पहले लिखे सुसाइड नोट में तीन लोगों के नाम लिखे हैं। आरोप है कि ये लोग उधार दिए पैसे वापस मांगने का दबाव बना रहे थे। पुलिस ने पत्नी के बयान पर मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक इंद्रा कॉलोनी निवासी रानी ने दी शिकायत में बताया कि वह निजी अस्पताल में नौकरी करती थी। साथ ही उसका पति अजीत सिंह कॉलोनी में ही 30 साल से क्लीनिक चला रहे हैं। उसके तीन बच्चे हैं। सुबह नौ बजे उसका पति क्लीनिक पर चला गया। जबकि वह निजी अस्पताल में ड्यूटी पर चली गई।
विज्ञापन


दोपहर करीब साढ़े 3 बजे घर आई तो उसके पति उल्टी कर रहे थे। उसने पूछा तो बताया कि उसने सल्फास की गोली खा ली है। यह कदम ओमप्रकाश, अशोक तनेजा व सुनील के दबाव में उठाया है, जो उससे उधार लिए गए पैसे मांग रहे थे। तत्काल परिजन अजीत सिंह को पीजीआई ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पुलिस को मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें तीन लोगों के नाम लिखे हैं। इनमें एक रिटायर पुलिसकर्मी व दो कारोबारी बताए गए हैं। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। - इंस्पेक्टर देशराज, प्रभारी सिटी थाना

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed