फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   depender demands nhai take commands

सांसद दीपेंद्र हुड्डा की मांग पर एनएचएआई ने जारी किए निर्देश

Wed, 22 Feb 2017 02:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Wed, 22 Feb 2017 02:15 AM IST
विज्ञापन
 सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा की मांग पर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने विभिन्न राजमार्गों पर आने वाले 16 गांवों में अंडर पास और फ्लाईओवर बनाने के निर्देश दिए हैं। इससे अकसर होने वाली सड़क दुर्घटनाओं का अंदेशा समाप्त हो जाएगा। इस संबंध में प्राधिकरण अध्यक्ष युद्धवीर सिंह मलिक ने अधिकारियों को एक माह में इनके डिजाइन फाइनल करने के दिए निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन


सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में मंगलवार को कई क्षेत्रों का एक प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अध्यक्ष युद्धवीर सिंह मलिक से मिला है। इसमें सांसद ने एनएच-10, एनएच-71, एनएच-71ए, एनएच-1, एनएच-8 पर स्थित कई गांवों में अंडरपास और फ्लाईओवर बनाने की मांगें रखी। इसके साथ में यूपीए सरकार के समय की मंजूर नई हाई-वे परियोजनाओं पर तेजी से काम कराने का अनुरोध किया गया।
विज्ञापन


अधिकारी ने अंडरपास और फ्लाईओवर की मांगों को अत्यंत संवेदनशील करार दिया और आश्वासन दिया कि इन पर कार्य होगा। क्योंकि इन जगहों पर निरंतर दुर्घटनाएं हो रही हैं। अंडर पास की मांगों को मानते हुए एनएचएआई के अध्यक्ष ने तुरंत कार्रवाई के आदेश दिये। प्राधिकरण के अध्यक्ष ने दो अधिकारियों को इस काम के लिये विशेष तौर पर जिम्मेदारी सौंपते हुए आदेश दिये कि एक माह के अंदर इन सभी गांवों में पहुंचकर डिजाइन फाइनल करके कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा सांसद ने पहले से मंजूर कई परियोजनाओं के काम को जल्द से जल्द पूरा कराने का भी अनुरोध किया, इस पर प्राधिकरण अध्यक्ष ने सकारात्मक कार्रवाई करने का भरोसा दिया।

इन राजमार्गों पर होगा कार्य
एनएच-10 (रोहतक-दिल्ली)
- झज्जर में बहादुरगढ़ बाईपास और बहादुरगढ़-बादली-गुरुग्राम रोड के इंटरसेक्शन पर, बहादुरगढ़ बाईपास और बालोर-इसाहेड़ी के इंटरसेक्शन पर, रोहद गांव में तथा रोहतक के कलावड़, इस्माईला गांव में।
एनएच-10 तथा एनएच-71ए के जंक्शन पर
हनुमान मंदिर के समीप वीयूपी व गोलचक्कर।
एनएच-71 (रोहतक-रेवाड़ी)

- झज्जर में पड़ने वाले गांव सिलानी (किलोमीटर-396.400), दुजाना चौक (किलोमीटर-380.500) पर फ्लाईओवर तथा रेवाड़ी के खलीलपुर (किलोमीटर-442.240), मीरपुर विश्वविद्यालय के पास रामगढ़ चैक।
एनएच-71ए (रोहतक-पानीपत)

- सोनीपत के गांव माहरा एवं चिडाना में अंडर पास, इसराना में अंडर पास, रोहतक बाईपास और रोहतक-लाड़ौत रोड इंटर सेक्शन पर अंडरपास व फ्लाईओवर।
एनएच-8 (दिल्ली-गुरुग्राम)

- पटौदी के तीन गांवों राठीवास जाट, भोडका, दिनोकरी के लिये अंडर पास, और बिलासपुर में फ्लाईओवर।

यूपीए सरकार के समय मंजूरशुदा इन परियोजनाओं पर हुई चर्चा
1. एनएच-71 के रोहतक से जींद हाईवे।
2. मुकरबा चौक (दिल्ली)-सोनीपत-पानीपत एनएच-1 पर 8 लेनिंग का काम।
3. बिस्वामिल फ्लाईओवर।
4. नार्दन पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे (द्वारका एक्सप्रेस-वे) को शीघ्र पूरा करना ताकि गुड़गांव ट्रैफिक में राहत मिले।
5. सोनीपत-सांपला-झज्जर-दादरी-बाढड़ा-लोहारु पर बनने वाला नया राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-334बी का काम बिना किसी देरी के शुरू कराने की मांग रखी। (इसमें सांपला और दादरी का बाईपास शामिल है)।

सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने बताया कि यह परियोजना यूपीए सरकार के समय स्वयं प्रस्तावित कर मंजूर करवायी थी, लेकिन तीन वर्ष बीतने के बाद भी काम शुरू नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed