फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Dead body of Ambala youth found in Rohtak rented room, when neighbors smelled it, police entered inside

Rohtak: अंबाला के युवक का किराये के कमरे में मिला शव, पड़ोसियों को बदबू आई तो दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी पुलिस

Fri, 18 Aug 2023 12:46 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 18 Aug 2023 12:46 PM IST
सार

रोहतक पुलिस के सुबह नौ बजे मस्तनाथ नगर की गली नंबर पांच से कॉल आई। बताया कि एक मकान के अंदर से भयंकर बदबू आ रही है। जांच करते हुए पुलिस उस कमरे पर पहु़ंची, जहां अंबाला निवासी बलदेव सिंह किराये पर रहता था। दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से बंद मिला। किसी तरह दरवाजे को तोड़ा गया।

विज्ञापन
Dead body of Ambala youth found in Rohtak rented room, when neighbors smelled it, police entered inside
रोहतक पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहतक आईएमटी स्थित कंपनी में काम करने वाले अंबाला के युवक का किराये के कमरे में शुक्रवार सुबह शव मिला है। पड़ोसियों को बदबू आई तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला। आशंका है कि युवक ने सुसाइड किया है या बीमारी से उसकी मौत हुई है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

विज्ञापन


आईएमटी स्थित कंपनी में काम करता था बलदेव सिंह
पुलिस के सुबह नौ बजे मस्तनाथ नगर की गली नंबर पांच से कॉल आई। बताया कि एक मकान के अंदर से भयंकर बदबू आ रही है। जांच करते हुए पुलिस उस कमरे पर पहु़ंची, जहां अंबाला निवासी बलदेव सिंह किराये पर रहता था। दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से बंद मिला। किसी तरह दरवाजे को तोड़ा गया। अंदर बलदेव सिंह का शव बेड पर ऐसी अवस्था में पड़ा था, जैसे वह गहरी नींद सो रहा है।
विज्ञापन


शव एक सप्ताह पुराना लग रहा है, जिसके चलते जगह-जगह से गलना शुरू हो गया था। एफएसएल एक्सपर्ट डॉक्टर सरोज दहिया को मौके पर बुलाया गया। इसके बाद जांच पड़ताल कर शव पीजीआई के डेड हाउस में रखवा दिया। अब परिजनों के बयान के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतक जिस कंपनी में काम करता था, उसके कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी के अनुसार
मृतक बलदेव सिंह अंबाला का रहने वाला है और आईएमटी स्थित लोटो कंपनी में काम करता था। अब परिजनों के बयान व पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। -हवा कौर, प्रभारी थाना आईएमटी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed