फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   crime, thief, theft, police, rohtak, haryana, businessman, pgi, admit, drunk

व्यापारी ने पांच घंटे पहले रखा नौकर, एक लाख रुपये ले उड़ा, बचने के लिए पीजीआई पहुंचा

Fri, 09 Dec 2016 01:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Fri, 09 Dec 2016 01:55 AM IST
विज्ञापन
crime, thief, theft, police, rohtak, haryana, businessman, pgi, admit, drunk
चोर - फोटो : अमर उजाला
शौरी क्लाथ मार्केट की एक दुकान में पांच घंटे पहले आया नौकर एक लाख रुपये लेकर फरार हो गया। यही नहीं पुलिस से बचने के लिए आरोपी नशा करके पीजीआई में भर्ती हो गया। व्यापारी को जब दुकान में रुपये नहीं मिले तो सीसीटीवी फुटेज देखने पर मामले का खुलासा हुआ। मामले की जांच करने पहुंची सिटी थाना पुलिस ने आरोपी को ट्रेस करते हुए पीजीआई से गिरफ्तार किया। डॉक्टर ने आरोपी को रिलीव करते हुए पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन


जनता कॉलोनी में रहने वाले राजेश की शौरी मार्केट में कान्हा हैंडलूम हाउस के नाम से कपड़ों की दुकान है। दुकान में चार से पांच नौकर काम करते हैं। एक और नौकर की जरूरत थी। मंगलवार सुबह साढ़े ग्यारह बजे एक युवक काम मांगने के लिए आया। युवक ने खुद को गांधी कैंप निवासी बबलू मल्होत्रा बताया और घर की मजबूरी बताते हुए नौकरी की बात की। युवक की जरूरत को देखते हुए राजेश ने उसे नौकरी पर रख लिया। व्यापारी राजेश ने बताया कि दुकान में दो-दो हजार के नोट के करीब एक लाख रुपये थे। शाम साढ़े चार बजे रुपये दुकान में नहीं थे। जब दुकान की सीसीटीवी फुटेज देखी तो बबलू रुपये निकालते हुए दिखाई दिया। व्यापारी ने पहले खुद आरोपी की तलाश की। न मिलने पर बुधवार शाम को सिटी थाने में शिकायत दी।
विज्ञापन


दो टीमों ने मिलकर किया ट्रेस

सिटी थाना एसएचओ सुनीता ने बताया कि आरोपी को ट्रेस करने के लिए दो टीमों को लगाया गया। बुधवार की रात को ही आरोपी को ट्रेस कर लिया गया। वह पीजीआई में भर्ती था। उसे देर रात गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 28 हजार रुपये बरामद किए गए है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस से बचने के लिए खूब किया नशा और पीजीआई पहुंचा

सिटी थाना एसएचओ सुनीता ने बताया कि मामले में जब टीमों ने आरोपी को ट्रेस किया तो पता चला कि वह पुलिस से बचने के लिए पीजीआई में भर्ती हो गया है। छानबीन करने पर पता चला कि आरोपी ने रुपये चोरी करके खूब नशा किया और पीजीआई पहुंच गया है। डॉक्टर ने मामला जानने के बाद आरोपी को डिस्चार्ज कर दिया। आरोपी अभी पुलिस को यह भी नहीं बता सका कि उसने बाकी रुपये किसको दिए हैं या उन रुपयों का क्या किया है। उसके पास से केवल 28 हजार रुपये बरामद हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed