{"_id":"577be4984f1c1b6f0c7fab29","slug":"crime-theft-thief-robbery-bihar-arrest-rohtak-haryana-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेड़ीसाध से एक दिन में तीन चोरी करने वाला बलियाणा का युवक गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खेड़ीसाध से एक दिन में तीन चोरी करने वाला बलियाणा का युवक गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Wed, 06 Jul 2016 02:00 AM IST
विज्ञापन
खेड़ीसाध बस स्टैंड के पास से पुलिस ने पकड़ा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईएमटी चौकी पुलिस ने खेड़ीसाध से एक दिन में तीन घरों में चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया। बलियाणा का रहने वाले आरोपी ने खेड़ीसाध में किराये पर रह रहे बिहार के लोगों को निशाना बनाया। सोमवार को आरोपी की गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस ने नौ मोबाइल और एलईडी सहित अन्य सामान भी बरामद किया। मंगलवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
आईएमटी चौकी प्रभारी सुखबीर सिंह ने बताया कि आरोपी गांव बलियाणा के मोहित को खेड़ी साध बस स्टैंड से गिरफ्तार किया गया। 19 साल का मोहित 12वीं पास है और खेतीबाड़ी काम करता है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने गांव खेड़ी साध के रवि के साथ मिलकर तीन चोरी की वारदात को अंजाम दिया। मोहित ने बताया कि उसने 22 जून की दोपहर को खेड़ीसाध में किराये के मकान में रहने वाले मूलरूप से बिहार के सिवान निवासी धर्मेन्द्र के कमरे से 5 मोबाइल चोरी किये थे। बिहार के दरभंगा निवासी गोविंद के कमरे से एलईडी और दो मोबाइल चोरी किये थे। आरोपी ने इसी दिन रामकिशन के मकान से एक घंडी, दो मोबाइल और कुछ नकदी चोरी की थी। इस संबंध में भी सांपला थाने में केस दर्ज किया गया था। पुलिस मामले में 25 जून को आरोपी के एक साथी को गिरफ्तार कर चुकी है।
घर पर रखा था चोरी का सामान
आरोपी ने चोरी किये गये सामान को बलियाणा स्थित अपने घर पर रखा था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर उसके घर जाकर 9 मोबाइल फोन, एक घडी, एक एलईडी बरामद किया गया है।