फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   crime, rupee, death, businessmen, rohtak, heart attack, haryana, ruppe ban

11 दिन बाद बेटी की शादी, हार्ट अटैक से व्यापारी की मौत

Sun, 13 Nov 2016 02:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sun, 13 Nov 2016 02:30 AM IST
विज्ञापन
crime, rupee, death, businessmen, rohtak, heart attack, haryana, ruppe ban
नोट बंद होने और पूरी मात्रा में नए नोट नहीं मिलने से तनाव में था व्यापारी - फोटो : demo pic
बेटी की शादी 11 दिन बाद और पुराने नोट चल नहीं रहे। नए नोट बैंक से मिले, लेकिन बेहद कम। अब बेटी की डोली कैसे उठेगी, इसी उधेड़बुन में अप्रोच रोड के एक व्यापारी को दिल का दौरा पड़ गया। एक निजी अस्पताल में शनिवार तड़के उसकी हार्ट अटैक से मौत हो गई। हालांकि परिवार के सदस्य स्पष्ट तौर पर कुछ बोलने से इनकार कर रहे हैं, लेकिन दबी जुबान सबने यही बात कही।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, अप्रोच रोड निवासी 55 वर्षीय मनोज आईडीसी में काले तेल का काम करते थे। कुछ समय पहले मनोज ने अपनी बेटी की शादी तय की थी। शादी 23 नवंबर को होनी थी, इस कारण तैयारियां की जा रही थीं। सरकार ने आठ नवंबर को 500 और 1000 के पुराने नोट बंद करने का फैसला ले लिया। इससे उसकी बेटी की शादी की तैयारियां प्रभावित होने लगीं। मनोज ने शादी कार्य के लिए कुछ लोगों की बुकिंग कर आधा पैसा उन्हें दे दिया। अभी आधा देना बाकी था। हलवाई और मैरिज हाल संचालक से भुगतान की बात चल रही थी। मनोज के पास नए नोट नहीं थे और पुराने नोट ये लोग लेना नहीं चाहते थे। उससे मनोज की परेशानी बढ़ गई है। परिजनों का दावा है कि शुक्रवार को व्यापारी मनोज ने घर वालों से तैयारी को लेकर बात की। इसके कुछ देर बात उन्हें हार्ट अटैक आ गया। परिजनों ने गंभीर हालत में व्यापारी को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां व्यापारी ने तड़के उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। देर शाम उनका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन


पूरा परिवार सदमे में, कैसे होगी शादी

बेटी की शादी से कुछ दिन पहले अचानक व्यापारी की मौत होने से उनका पूरा परिवार सदमे में है। कोई खुले तौर पर बोलने को तैयार नहीं है। अब सभी को चिंता सताने लगी है कि बेटी की शादी कैसे होगी? नोट बंद होने के कारण बेटी के गहने और अन्य सामान का भी कुछ भुगतान रुका हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंक से भी मिली निराशा

नई करेंसी को लेकर व्यापारी मनोज प्रतिदिन बैंक के चक्कर लगा रहे थे। यहां से कुछ ही पुराने नोटों बदल सके, कुछ निकासी भी हुई। लेकिन यह रकम शादी की तैयारी के लिए काफी नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed