{"_id":"586d612b4f1c1b07651589e1","slug":"crime-police-qurell-wepon-rohtak-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाप बेटे पर नुकीले हथियार से हमला, बाप का कान कटा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाप बेटे पर नुकीले हथियार से हमला, बाप का कान कटा
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Thu, 05 Jan 2017 02:25 AM IST
विज्ञापन
नेहरू कॉलोनी में हुई घटना, पुलिस को दी शिकायत
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मामूली कहासुनी को लेकर नेहरू कॉलोनी में कुछ युवकों ने बाप बेटे पर नुकीले हथियार से हमला बोल दिया। हमले में बाप का कान कट गया जबकि बेटे के सिर में गहरी चोट आई है। इस संबंध में गोकर्ण पुलिस चौकी में शिकायत दी गई है।
नेहरू कॉलोनी निवासी विकास ने बताया कि उनके पिता अमरनाथ बैंक से रिटायर्ड अधिकारी हैं। करीब तीन दिन पहले विकास की माता घर के बाहर कुर्सी पर धूप सेक रही थीं। तभी पड़ोस का युवक गाड़ी लेकर आया और विकास की माता के पैरों पर वाहन चढ़ा दिया। इस पर महिला ने विरोध किया तो उनके साथ ही कहासुनी शुरू कर दी। तब मामला शांत हो गया। बुधवार को मामले के बारे में विकास के भाई सनी को पता चला। उसने पड़ोसी से घटना के बारे में पूछा। आरोप है कि पड़ोसी ने अपने साथियों के साथ मिलकर सनी पर हमला बोल दिया। जब सनी के पिता बीच बचाव में आये तो आरोपियों ने उन पर भी नुकीले हथियार से वार कर दिया। मारपीट में सनी के पिता का कान कट गया। सनी के सिर में भी गहरी चोट लगी है। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सनी को प्राथमिक उपचार देने के बाद छुट्टी मिल गई। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है।