{"_id":"586d61dc4f1c1b4d5615a7e1","slug":"crime-marriage-haryana-rohtak-protest-love-couple-love-marriage","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी के बाद सुरक्षा मांगने कोर्ट आए प्रेमी युगल के परिजनों का हंगामा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी के बाद सुरक्षा मांगने कोर्ट आए प्रेमी युगल के परिजनों का हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Thu, 05 Jan 2017 02:28 AM IST
विज्ञापन
हंगामे और विरोध के बाद पुलिस ने प्रेमी युगल को सेफ हाउस भेजा, दी अस्थायी सुरक्षा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर से भाग कर शादी करने वाले युवक-युवती सुरक्षा मांगने कोर्ट पहुंचे तो जमकर हंगामा हो गया। पहले दोनों के कोर्ट आने की जानकारी मिलने पर पहुंचे लड़का और लड़की के परिजन आमने-सामने हो गए। बीच बचाव के लिए पुलिस आई तो लड़की पक्ष की पुलिस से झड़प हो गई। प्रेमी युगल का कहना था कि उन्होंने मर्जी से शादी की है। जबकि युवती के परिजनों का कहना था कि लड़के ने बहला फुसलाकर शादी की है। उस पर केस दर्ज किया जाए। गुस्साए लड़की के परिजनों ने करीब एक घंटे तक जमकर हंगामा किया। मामला बढ़ता देख पुलिस को बुलाना पड़ा। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच बचाव के बाद मामला शांत हुआ। बाद में पुलिस ने प्रेमी युगल को सेफ हाउस भेज दिया। दोनों को अस्थायी सुरक्षा मुहैया कराई गई है।
जानकारी के अनुसार, शहर के नजदीक के एक गांव की लड़की मंगलवार को घर से मंदिर के लिए निकली थी। करीब दो घंटे बाद जब वह घर नहीं आई तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। देर रात तक जब उसकी जानकारी नहीं मिली तो इसकी सूचना अर्बन एस्टेट थाना पुलिस को दी। परिजनों ने जब लड़की की सहेली से बात की तो सामने आया कि वह किसी लड़के से काफी समय से बात करती थी। परिजनों ने लड़के के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी।
काफी समय से चल रहा था प्रेम प्रसंग
बताया जा रहा है कि लड़के और लड़की में काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों की जाति अलग होने की वजह से लड़की के परिजन शादी के लिए राजी नहीं थे। प्रेमी युगल का दावा है कि उन्होंने आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली है। चूंकि उनकी जान को खतरा है इसलिए बुधवार को कोर्ट के माध्यम से सुरक्षा मांगने आए थे। इसकी जानकारी होने पर लड़की पक्ष के लोग कोर्ट परिसर पहुंच गए। इसी बीच लड़के पक्ष के लोग भी आ गए।
विज्ञापन
दोनों पक्षों में मारपीट हुई तो बचाव में आई पुलिस
कोर्ट परिसर के बाहर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते मारपीट होने लगी। मामला बढ़ता देख पुलिसकर्मी बीच बचाव में आए। लड़की पक्ष के लोग लड़की को अपने साथ ले जाने की बात कर रहे थे। साथ ही आरोप लगा रहे थे कि युवक ने बहला फुसलाकर शादी की है। जबकि लड़की का दावा था कि उसने अपनी इच्छा से शादी की है।
किसी ने नहीं दी पुलिस में शिकायत
दोनों पक्षों के बीच जब मारपीट हो रही थी तो पुलिस ने मामला शांत करने का प्रयास किया। लेकिन कुछ ही देर में लड़की पक्ष और पुलिस के बीच हाथापाई हो गई। हाथापाई में एक महिला के कपड़े फट गये। पुलिस का कहना है कि लड़की पक्ष के लोग बार-बार कोर्ट के अंदर घुसने का प्रयास कर रहे थे। जब उन्हें रोकने का प्रयास किया गया तो वे हाथापाई पर उतर गए। बाद में लड़की पक्ष ने मौके पर तैनात पुलिस वालों के खिलाफ एसपी को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। महिला थाना प्रभारी गरिमा ने बताया कि अभी तक मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।