फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   crime, loot, robbery, police, arrest, rohtak, haryana

बाइक बनी गले की फांस, लूट के दो आरोपी दबोचे

Sun, 31 Jul 2016 01:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sun, 31 Jul 2016 01:59 AM IST
विज्ञापन
crime, loot, robbery, police, arrest, rohtak, haryana
डीघल के पूर्व फौजी पर हमला कर पैसे लूटने के मामले में पुलिस को वारदात के 10 दिन बाद पहली सफलता, तीन आरोपी अभी फरार - फोटो : amar ujala
लूट की वारदात में प्रयुक्त बाइक ही लुटेरे के गले की फांस बन गई। पुलिस ने झज्जर रोड पर रिटायर्ड फौजी पर हमला कर लूटने वाले दो आरोपियों को शनिवार को दबोच लिया। वारदात स्थल पर मिली बाइक से ही पुलिस के हाथ आरोपियों के गिरेबां तक पहुंचे।
विज्ञापन

 पुलिस जांच में सामने आया है कि जो बाइक मौके से मिली थी वह एक आरोपी की है और उसके पिता के नाम रजिस्टर्ड है। इसके बाद पुलिस ने जाल बिछाकर इंद्रा कालोनी निवासी धर्मेंद्र उर्फ काला और बालकिशन को बांगड़ सिनेमा और रेलवे लाइन के पास से दबोच लिया। अभी तीन आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को शनिवार को कोर्ट में पेश किया, यहां से उन्हें चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में वारदात स्वीकार कर ली है। अब दोनों आरोपियों से उनके साथियों के बारे में पूछताछ की जा रही है। फरार आरोपियों के घर पर छापेमारी की जा रही है। अब सब्जी मंडी पुलिस आरोपियों से लूट की रकम बरामद करने की कोशिश करेगी।
विज्ञापन


आरोपियों से भिड़ गया था पूर्व फौजी

डीघल निवासी सिलकराम सेना से सेवानिवृत्त हैं। उनका झज्जर रोड स्थित एक बैंक में खाता है। उन्होंने 21 जुलाई की सुबह बैंक से 40 हजार रुपये निकलवाए और झज्जर रोड पर पैदल ही चल दिए। अभी वह कुछ दूर ही चले थे कि तीन बाइकों पर सवार पांच युवकों ने सिलकराम से पैसों भरा बैग छीनने की कोशिश की। पूर्व फौजी ने एक आरोपी की गर्दन दबोच ली तो सभी आरोपी फौजी पर टूट पड़े। इसके बाद आरोपी युवक सिलकराम के सिर पर चोट मारकर बैग छीनने में कामयाब हो गए। हालांकि आरोपी एक बाइक मौके से नहीं ले जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed