फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   crime, facebook post, social site, post, cyber crime, rohtak, haryana

प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और देवी देवताओं पर आपत्तिजनक पोस्ट, देशद्रोह का केस

Tue, 04 Oct 2016 01:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Tue, 04 Oct 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
crime, facebook post, social site, post, cyber crime, rohtak, haryana
सुरेंद्र दूहन नाम के युवक ने अपने फेसबुक एकाउंट पर की थी आपत्तिजनक पोस्ट - फोटो : demo pic
फेसबुक वॉल पर प्रधानमंत्री, प्रदेश के मुख्यमंत्री और हिंदू देवी देवताओं सहित अन्य के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का मामला सामने आया है। मामले में अर्बन एस्टेट थाने में सुरेंद्र दूहन नाम के युवक के खिलाफ राजद्रोह और धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। हालांकि पुलिस को अभी तक आरोपी के पते के बारे में कुछ भी जानकारी नहीं मिली है। केस साइबर सेल इंचार्ज एसआई सुरेंद्र सिंह के बयान पर दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में एसआई सुरेंद्र ने बताया कि कुछ समय पहले सुरेंद्र दूहन नाम के फेसबुक एकाउंट पर कुछ आपत्तिजनक मिला। जांच में सामने आया कि जो यूजर एकाउंट को संचालित कर रहा है कि उसकी ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भारत सरकार के मंत्री, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खटटर, प्रदेश सरकार के मंत्री सहित समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तियों के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट और टिप्पणियां डाली गई हैं। इनके माध्यम से आरोपी लोगों को भड़काने की कोशिश कर रहा है। इतना ही नहीं वह जात पात और धर्म के संबंध में भी आपत्तिजनक पोस्ट कर रहा है। इन पोस्ट से कानून व्यवस्था खराब हो सकती है इसलिए उसके खिलाफ तुरंत प्रभाव से कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन


नेता तो दूर महात्मा गांधी और देवियों को भी नहीं बख्शा

आरोपी ने नेताओं के खिलाफ तो खूब खरी खोटी टिप्पणी की ही है, लेकिन महात्मा गांधी और मां दुर्गा को भी नहीं बख्शा। उसने 2 अक्तूबर को बापू के खिलाफ अभद्र पोस्ट की। नवरात्र शुरू होने के दिन दुर्गा मां के बारे में पोस्ट किया। यह बात आरोपी ने एक जाति विशेष के लोगों से कही है। हाल ही हुए सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर उसने सेना की प्रशंसा की तो प्रधानमंत्री मोदी का पाकिस्तान जाने पर मजाक उड़ाया। सीएम खट्टर पर आरक्षण हिंसा को लेकर अभद्र टिप्पणी की। आरोपी ने खालिस्तान जिंदाबाद नाम की पोस्ट को भी शेयर कर रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर है कड़ी निगरानी

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट कर देश विरोधी गतिविधि और धार्मिक या जातपात के नाम पर भावनाओं को भड़काने वालों पर केंद्र सरकार कड़ी निगरानी रख रही है। इस घटना का खुलासा भी ऐसे ही हुआ। कुछ समय पहले केंद्र सरकार की तरफ से प्रदेश सरकार को सोशल साइट्स की मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिये गये थे। इस संबंध में एक खत चंडीगढ़ मुख्यालय से रोहतक साइबर सेल में पहुंचा था। इसके बाद साइबर सेल ने जिले भर में सोशल साइट्स का अवलोकन किया। तब आरोपी सुरेंद्र दूहन के एकाउंट पर देशविरोधी और धार्मिक भावनाएं भड़काने वाली पोस्ट मिली। इसके बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गई।

आईपी एड्रेस के माध्यम से होगी तलाश

पुलिस को आरोपी की फेसबुक प्रोफाइल पर कोई मोबाइल नंबर नहीं मिला है। अब आईपी इंटरनेट प्रोटोकोल के माध्यम से उसकी तलाश की जाएगी। इससे पता लग सकेगा कि आरोपी ने किस जगह से अपनी पोस्ट को शेयर किया है। प्रोफाइल पर एक फोटो भी मिली है, लेकिन अभी पुलिस पुख्ता तौर पर यह कहने की स्थिति में नहीं है कि यह फोटो सुरेंद्र दूहन की है या नहीं। उसकी जांच की जा रही है।

कुछ इस तरह है आरोपी की प्रोफाइल

वैसे तो आरोपी ने अपनी वॉल पर हिंदी और हरियाणवी भाषा में टिप्पणी की है। लेकिन उसने प्रोफाइल जानकारी पर हरियाणा से संबंधित जानकारी नहीं डाली है। यह है आरोपी की प्रोफाइल


नाम- सुरेंद्र दूहन
छात्र- गुजरात यूनिवर्सिटी
निवास स्थान- अहमदाबाद
स्कूल- आईसीएल पब्लिक स्कूल
आरोपी ने अपनी कवर फोटो पर हिटलर की फोटो लगा रखी है।
 

आरोपी सुरेंद्र दूहन पिछले काफी समय से देश विरोधी पोस्ट कर रहा था। उसने हिंदू देवी देवताओं सहित अन्य प्रतिष्ठित व्यक्तियों पर भी अभद्र टिप्पणी कर रखी है। साइबर सेल की शिकायत के आधार पर उसके खिलाफ देशद्रोह का केस दर्ज किया गया है।
देवेन्द्र सिंह, एसएचओ अर्बन एस्टेट 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed