फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   crime, arrest, police, cutudey, rohtak, haryana

पशु मेले में वाहन चालकों से वसूली करने वाले सरपंच समेत पांच गिरफ्तार

Sun, 23 Oct 2016 02:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sun, 23 Oct 2016 02:05 AM IST
विज्ञापन
crime, arrest, police, cutudey, rohtak, haryana
अपराध - फोटो : अमर उजाला
सीआईए-2 ने पशु मेले में चालकों से वसूली करने के मामले में बसंतपुर गांव के सरपंच प्रवीण उर्फ दादा सहित उसके साथी इस्माइला निवासी दीपक उर्फ धौला, भैंसवाल कला के राकेश उर्फ काला, सुनारियां कला निवासी नसीब और पवन को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार को आरोपियों को कोर्ट मेें पेश किया। अदालत ने प्रवीण और दीपक को दो दिन के पुलिस रिमांड पर और अन्य को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

एएसआई नरेंद्र सिंह को सूचना मिली थी कि  गोहाना बाईपास स्थित गोलचक्कर के पास एक गाड़ी में आरोपी बैठे हैं। इस पर पुलिस ने गाड़ी रोका तो उसमें सभी आरोपी सवार थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक देसी पिस्तौल व तीन कारतूस बरामद किये हैं। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने अवैध वसूली की बात कबूल की है। आरोपियों ने बताया कि वह देसी पिस्तौल दिखाकर चालकों से वसूली करते थे। पुलिस ने बताया कि सरपंच प्रवीण के खिलाफ पहले भी 8 केस दर्ज हैं। राकेश उर्फ काला के खिलाफ दो केस, नसीब के खिलाफ एक और पवन के खिलाफ चार केस दर्ज हैं। रिमांड अवधि में प्रवीण और दीपक से उनके साथियों के बारे में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


ये था मामला
गांव चमारिया निवासी वीरेंद्र ने बृहस्पतिवार को पुलिस को शिकायत दी थी कि वह पशु मेले में गाड़ी चलाता है। मेला लगने के दौरान वीरेंद्र व अन्य चालक पशुओं को अपनी गाड़ियों में लोड करके खरीदार के घर ले जाते हैं। बताया था कि गोहाना रोड स्थित मेला ग्राउंड में पशु मेला लगने पर पिछले डेढ़ साल से बसंतपुर के सरपंच प्रवीण साथियों के साथ मिलकर गाड़ी के एक चक्कर पर 2700 रुपये की वसूली कर रहा था। जो भी चालक रुपये देने से इनकार करता था उसे हत्या की धमकी दी जाती थी। 20 अक्तूबर को सभी चालकों से बिल्टी के 3000 रुपये मांगे गए। इस पर चालक बिफर गये। सभी वाहन चालक एकजुट होकर शहर थाना पुलिस को शिकायत कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed