फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   court, rape, rape attempt, crime, haryana

दुष्कर्म के बाद भी आरोपी से मिलती रही, सबूत सामने आने पर कोर्ट ने किया बरी

Wed, 26 Oct 2016 02:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Wed, 26 Oct 2016 02:10 AM IST
विज्ञापन
court, rape, rape attempt, crime, haryana
कोर्ट - फोटो : डेमो फोटो
अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सोनिका गोयल की अदालत ने दुष्कर्म के आरोपी को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया है। मंगलवार को कोर्ट ने केस दर्ज कराने वाली युवती के बयानों पर संदेह जताते हुए विजयनगर निवासी रविन्द्र उर्फ पाली को बरी किया। वहीं इससे पहले भी सन् 2011 में युवती ने रविंद्र पर दुष्कर्म के प्रयास का मामला दर्ज कराया था। इस मामले में भी कोर्ट ने आरोपी को बरी किया था। वहीं 2014 में दोबारा युवती ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया।
विज्ञापन


अदालत में चले अभियोग के अनुसार हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी एक युवती ने 21 फरवरी 2014 को पुलिस को शिकायत दी थी। युवती का कहना था कि 20 फरवरी की रात आरोपी रविंद्र उसके घर में घुस गया। आरोपी ने युवती की गर्दन पर चाकू  रखकर धमकाते हुए दुष्कर्म किया। पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया था। बाद में कोर्ट ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कोर्ट में चालान पेश किया था। बचाव पक्ष के वकील शेखर शर्मा का कहना है कि केस दर्ज करवाने के बाद भी युवती बीच बीच में युवक  से होटल में मिलती रही। वकील नेे केस दर्ज होने के बाद दोनों की साथ की फोटो कोर्ट में पेश की। साथ ही वक ील ने कहा कि यह लड़की फेसबुक पर भी युवक से बात करती थी। अदालत ने मुकदमे की सुनवाई के बाद कहा कि युवती के बयानों पर विश्वास नहीं किया जा सकता है। इस कारण कोर्ट ने रविंद्र को बरी कर दिया।
विज्ञापन


पहले दर्ज कराया था दुष्कर्म प्रयास का केस

वकील शेखर शर्मा ने बताया कि 2011 में भी युवती ने युवक पर दुष्कर्म का प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में फैसला आने से पहले युवती ने युवक पर दुष्कर्म का केस दर्ज करवा दिया। हालांकि कोर्ट 2011 के मामले में साक्ष्य के अभाव में युवक को बरी कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed