फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   court, crime, child abortion, rohtak, haryana, pgi

नाबालिग के गर्भपात की प्रक्रिया शुरू, हालत गंभीर

Thu, 18 May 2017 02:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Thu, 18 May 2017 02:22 AM IST
विज्ञापन
court, crime, child abortion, rohtak, haryana, pgi
rohtak rape
सौतले बाप की हैवानियत का शिकार हुई बच्ची के गर्भवती होने पर गर्भपात की प्रक्रिया बुधवार को शुरू हो गई। पीजीआई में बच्ची को दवाईयां देने के कुछ ही देर बाद तबियत बिगड़ गई। बच्ची की हालत गंभीर होने से बोर्ड के डॉक्टरों की भी चिंता बढ़ गई है। डॉक्टरों का कहना है कि बच्ची की उम्र कम होने के कारण दूसरे पहलुओं को भी ध्यान में रखा जा रहा है। गर्भपात होने की प्रक्रिया में दो दिन तक भी लग सकते हैं। वैसे तो दवाओं को सहारे ही इस प्रक्रिया को अपनाया जाएगा। विपरीत परिस्थितियों अन्य विकल्पों पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन


महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर गरिमा ने बताया कि बच्ची को गर्भपात से संबंधित दवाईयां दी गईं थी। उसके कुछ देर बाद उसकी तबियत खराब हो गई। मेडिकल बोर्ड बच्ची के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए गर्भपात की प्रक्रिया को आगे बढ़ा रहा है। बता दें, कि शहर की एक कॉलोनी में 10 वर्षीय बच्ची के साथ सौतेले बाप ने दुष्कर्म किया था। पेट दर्द की शिकायत पर अस्पताल में बच्ची के पांच माह की गर्भवती होने का पता चला था। बच्ची के गर्भपात को लेकर पीजीआईएमएस के फोरेंसिक, रेडियोलॉजी, गायनी, साइक्रेट्री और डेंटल डिपार्टमेंट के पांच डॉक्टरों का बोर्ड बनाया गया था। मां ने गर्भपात को लेकर कोर्ट से अनुमति मांगी थी। मंगलवार को कोर्ट ने कहा कि बच्ची के स्वास्थ्य को देखते हुए डॉक्टरों का बोर्ड ही निर्णय लें। इसके बाद बोर्ड ने गर्भपात कराने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed