{"_id":"64d639776ff6fa8b4f0397a3","slug":"coaching-center-operator-cheated-rs-11-lakh-21-thousand-by-giving-online-task-2023-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak: ऑनलाइन टास्क देकर कोचिंग सेंटर संचालक से 11.21 लाख रुपये ठगे, कमीशन का लालच देकर जाल में फंसाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Rohtak: ऑनलाइन टास्क देकर कोचिंग सेंटर संचालक से 11.21 लाख रुपये ठगे, कमीशन का लालच देकर जाल में फंसाया
Fri, 11 Aug 2023 07:06 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Fri, 11 Aug 2023 07:06 PM IST
सार
आरोपी ने टेलीग्राम पर मैसेज भेजकर संपर्क किया और कमीशन का लालच देकर जाल में फंसा लिया। प्रधाना मोहल्ला निवासी अनिल भाटिया ने साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
Fraud
- फोटो : iStock
विस्तार
हरियाणा के रोहतक में कोचिंग सेंटर संचालक को ऑनलाइन टास्क देकर साइबर ठगों ने 11.21 लाख रुपये ठग लिए। इस संबंध में साइबर क्राइम थाने में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में प्रधाना मोहल्ला निवासी अनिल भाटिया ने बताया कि कोचिंग सेंटर चलाता है। 5 अगस्त को उसे टेलीग्राम पर लिंक मिला। जैसे ही उसे लिंक पर क्लिक किया, उसके व्हाट्सअप नंबर पर मैसेज आया। उसमें उसे ऑनलाइन टास्क दिया गया।
विज्ञापन
जैसे ही उसने क्लिक किया उसे होटल और ढाबों की रेटिंग तय करने का कार्य दिया गया। इसके बाद कहा गया कि अगर 5 हजार रुपये निवेश करेंगे तो 6500 रुपये मिलेंगे। इसके बाद लालच देकर पैसे निवेश करवाए। वह धीरे-धीरे आरोपियों के झांसे में आता चला गया।
विज्ञापन
उसने दोस्तों, रिश्तेदारों से पैसे लेकर निवेश करे। उसकी तरफ से 11 लाख 21 हजार रुपये 600 रुपये निवेश कराया गया। उससे कहा गया था कि आपको 15 लाख 34 हजार रुपये मिलेंगे, लेकिन खाते में एक भी पैसा नहीं आया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।