Rohtak: प्रताप मोहल्ले में मुख्यमंत्री उड़नदस्ते का छापा, शराब का अवैध ठेका पकड़ा
संचालक रवि गांधी के खिलाफ पुरानी सब्जी मंडी थाने में आबकारी विभाग ने शिकायत दी है। एसआई रामनिवास के नेतृत्व में कार्रवाई की गई।
विस्तार
हरियाणा के रोहतक में मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने प्रताप मोहल्ले में छापा मारकर घर के अंदर बिना लाइसेंस चल रहे शराब के ठेके को पकड़ा है। यहां से काफी मात्रा में शराब बरामद की है। इस संबंध में मोहल्ला निवासी रवि गांधी के खिलाफ पुरानी सब्जी मंडी थाने में आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर प्रदीप ने शिकायत दी है।
#WATCH | Haryana: CM Flying Squad & CID conducted a joint raid at a residence in Rohtak in connection with illegal liquor business. pic.twitter.com/evIkIq5Mdc
— ANI (@ANI) July 30, 2023
सब इंस्पेक्टर रामनिवास ने बताया कि शिकायत मिली कि प्रताप मोहल्ले में गली के अंदर एक मकान में अवैध तरीके से शराब बेची जा रही है।
मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की एक टीम बनाई, जिसमें खुफिया विभाग के साथ आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर प्रदीप व किला मोहल्ला पुलिस चौकी से एसआई बलराज को साथ लिया गया।
#WATCH | Haryana: Inspector, Excise Department, Pradeep Kumar says, "Raids were conducted with CM Flying Squad. After, conducting raids we recovered both country and English liquor bottles from the house...We have taken the accused into custody & Informed the police..." pic.twitter.com/pEhFY7eYOf
— ANI (@ANI) July 30, 2023
टीम ने रविवार दोपहर बाद करीब चार बजे मौके पर दबिश दी। टीम ने यहां जांच के दौरान अंग्रेजी शराब की 66 बोतल, 10 अध्धे व 129 पव्वे व देसी शराब की 11 बोतल , 69 अध्धे व 28 पव्वे बरामद किए।