फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   childline interfered in child marriage, marriage, rohtak, haryana, child

फिर एक बालिका बची वधू होने से

Sun, 17 Jul 2016 02:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sun, 17 Jul 2016 02:22 AM IST
विज्ञापन
एक बालिका फिर वधू होने से बच गई। शनिवार को मायना गांव में बाल संरक्षण अधिकारी और पुलिस कर्मियों की टीम ने एक  नाबालिग लड़की की शादी रुकवा दी। लड़की को 16 साल होने में एक माह बाकी था, लेकिन अभिभावकों ने उसका रिश्ता तय कर दिया था। हालांकि, इसके पीछे मुख्य वजह पिता का कैंसर पीड़ित होना बताया जा रहा है। पिता जिम्मेदारी से जल्द मुक्त होना चाहते थे, इसलिए बेटी की शादी करा रहे थे। जानकारों का कहना है कि ग्रामिणों को नियमों की जानकारी नहीं होेने के चलते ऐसे मामले सबसे ज्यादा सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन


शनिवार को मायना गांव में एक नाबालिग लड़की की शादी होनी थी। इसके लिए लड़के और लड़की पक्ष के लोगों ने पूरी तैयारी कर रखी थी। इसी बीच जिला संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी करमिंद्र कौर को इसकी सूचना मिली। मामले की जांच के लिए वह एएसआई हवाकौर, एएसआई राजपाल और कांस्टेबल शर्मिला को साथ गांव पहुंची। लड़की के उम्र संबंधी कागजात की जांच की गई, तो पाया गया कि लड़की अभी 16 वर्ष की भी नहीं हुई है। वह गांव के एक सरकारी स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ती है। परिजनों ने बताया कि लड़की के पिता कैंसर की बीमारी से जूझ रहे हैं। इसलिए कटवाड़ा गांव के लड़के के साथ 16 जुलाई को शादी कराई जा रही है। इसके बाद टीम ने लड़कों के परिजनों से बात की और बारात रुकवाई। वर पक्ष ने कहा कि केवल 5 से 7 व्यक्ति पहुंचकर गोद भराई की रस्म को पूरा करेंगे। शादी लड़का-लड़की के बालिग होने के बाद कराई जाएगी। इसके लिए उनसे लिखित में शपथपत्र लिया गया। परिजनों ने बताया कि बाल विवाह निषेध कानून की जानकारी नहीं थी। पता होता तो शादी नहीं करते।
विज्ञापन


कम उम्र में शादी के होते हैं दुष्परिणाम
जिला संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी करमिंद्र कौर ने बताया कि बाल विवाह एक सामाजिक बुराई है। इसे समाज में जागरूकता के माध्यम से खत्म किया जा सकता है। हमारे समाज में लड़कियों को बोझ समझने वाली सोच ज्यादा है। लोग लड़कियों की जल्द शादी करके जिम्मेदारी से मुक्त होना चाहते हैं। उन्हें नहीं पता है कि कम उम्र में शादी के कारण उनके जल्दी बच्चे पैदा हो जाते हैं। वह परिवार को भी नहीं संभाल पाती हैं। उनके शरीर पर दुष्प्रभाव पड़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed