{"_id":"586c14534f1c1b0f78159c74","slug":"cattle-up-rohtak-haryana-cattele-on-road-smaglers-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस नाके की रैकी कर ले जा रहे थे गोवंश, ग्रामीणों की सूचना पर धरे गए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस नाके की रैकी कर ले जा रहे थे गोवंश, ग्रामीणों की सूचना पर धरे गए
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Wed, 04 Jan 2017 02:44 AM IST
विज्ञापन
खरावड़ बाईपास के पास होटल के बाहर खड़ा था कैंटर, नाके की रैकी करने वाली कार सहित युवक भी थे मौजूद
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरावड़ बाईपास के पास एक होटल के बाहर ग्रामीणों की सूचना पर सांपला पुलिस और सीआईए टू ने गो तस्करों को कैंटर सहित दबोचा। पुलिस ने कैंटर खुलवाया तो उसमें 20 गोवंश मिले, जिनमें तीन मृत अवस्था में थे। वहीं कैंटर के पास खड़ी एक कार को भी जब्त किया। पूछताछ में तस्करों ने बताया कि एक किमी आगे चलकर कार से नाकों की रैकी करके कैंटर को आगे निकाला जाता था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और बुधवार को आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड की मांग की जाएगी।
सीआईए-2 के प्रभारी उप निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि सोमवार रात करीब एक बजे ग्रामीणों ने सूचना दी कि खरावड़ बाईपास के पास एक होटल के बाहर तस्करों का गोवंश से भरा कैंटर खड़ा है। मौके पर सीआईए टू और सांपला थाना पुलिस पहुंची। वहां उन्होंने तीन युवकों को दबोच लिया। जबकि पांच युवक भाग निकले। वहीं खड़े कैंटर को जब्त कर लिया गया। कैंटर को जब खुलवाया गया तो उसमें 20 गोवंश थे, जिनमें तीन की मौत हो चुकी थी। आरोपियों की पहचान यूपी के जिला मुजफ्फरनगर गांव हरसौली निवासी इकरार, बुढ़ाना निवासी हसीन और जिला शामली गांव किराना निवासी साहिब के रूप में हुई है।
आगे-आगे रैकी करते जाती थी कार
पुलिस ने बताया कि मौके से कैंटर के पास से इनोवा गाड़ी को जब्त किया गया है। गो तस्करों की मानें तो इनोवा गाड़ी में तीन युवक सवार थे। इनोवा गाड़ी कैंटर से करीब एक किमी आगे चलती थी। नाका होने पर कैंटर चालक को सूचना दी जाती थी। इसके बाद किसी अन्य मार्ग या फिर नाका खत्म होने का इंतजार करने के बाद निकला जाता था। वहीं जिस कैंटर में गोवंश ले जाए जा रहे थे, उसे भी अलग तरह से बनवाया गया था। ताकि लगे कि कोई सामान ले जाया जा रहा है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने मिट्टी में दबाया मृत गोवंश को
सुबह होने पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुटने लगी। सरपंच बिजेंद्र मलिक, संजय रणधीर, संदीप मलिक, व्रिकम मलिक, ललित मलिक, मोनू, शक्ति, युद्धबीर आदि ग्रामीणों ने मृत गोवंश को मिट्टी में दबाया। साथ ही अन्य गोवंश को गोशाला में छोड़ा।
पंजाब और सीमावर्ती जिले से यूपी ले जा रहे थे गोवंश
खरावड़ पुलिस चौकी प्रभारी जगदीश ने बताया कि कैंटर के साथ पंजाब नंबर की इनोवा गाड़ी को जब्त किया गया है। गो तस्करों की मानें तो गोवंश को पंजाब और उसके सीमावर्ती इलाकों से लाया जा रहा है और उसे उत्तर प्रदेश ले जाया जा रहा था।