{"_id":"691eab4811d73b6fd1074139","slug":"case-of-honor-killing-in-rohtak-brother-shot-his-sister-angry-over-her-court-marriage-with-a-village-youth-2025-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतक में ऑनर किलिंग का मामला:भाई ने बहन को मारी गोली, गांव के युवक से कोर्ट मैरिज करने से था नाराज, देवर घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रोहतक में ऑनर किलिंग का मामला:भाई ने बहन को मारी गोली, गांव के युवक से कोर्ट मैरिज करने से था नाराज, देवर घायल
Thu, 20 Nov 2025 11:16 AM IST
नवीन दलाल
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Thu, 20 Nov 2025 11:16 AM IST
सार
रोहतक में भाई ने दोस्तों के साथ मिलकर बहन को गोली मार दी। युवती ने गांव के युवक से दो साल पहले प्रेम विवाह किया था। इस बात से सपना के परिजन नाराज थे और रंजिश रखे हुए थे।
विज्ञापन
मृतक
- फोटो : संवाद
विस्तार
गांव काहनी में दो साल पहले गांव के युवक से प्रेम विवाह करने पर भाई ने दोस्तों के साथ मिलकर बहन की गोली मारकर हत्या कर दी। बचाव में आए देवर के पेट में भी गोली मार दी और हमलावर मौके से भाग निकलते। जाते हुए हमलावर सीसीटीवी में कैद हो गए। सदर थाने में देवर के बयान पर आरोपी संजू, राहुल व अन्य के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में काहनी साढ़े 7 निवासी साहिल ने बताया कि वे तीन बहन व भाई हैं। बहन शबनम सोनीपत में शादीशुदा है। उससे छोटा सूरज और सबसे छोटा वह है। पिता का देहांत हो चुका है जबकि मां निर्मला परिवार के साथ रहती है। उसके भाई सूरज ने गांव काहनी साढ़े 12 निवासी सपना के साथ दो साल पहले प्रेम विवाह किया था। इस बात से सपना के परिजन नाराज थे और रंजिश रखे हुए थे। कई बार सपना का भाई संजू भाई सूरज व भाभी सपना को धमकी दे चुका था।
विज्ञापन
साथ ही मारपीट कर जान से मारने की एक बार धमकी भी दी थी। इसी रंजिश के चलते बुधवार देर रात घर में लगे सीसीटीवी में चार युवक आते दिखाई दिए। देखते ही दरवाजा खोलकर अंदर आ गए। अंदर आकर सपना के भाई संजू व उसके दोस्त राहुल लपडिया ने सपना को उसके कमरे में घुसकर गोली मार दी। वह बचाव में आया तो उसे भी गोली मार दी। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। परिजन उनको लेकर पीजीआई पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने सपना को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन