फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Car snatched at gunpoint in Rohtak

Rohtak: बदमाशों ने कार को हथियारों के बल पर छीना, चालक को खेतों में फेंका

Thu, 06 Apr 2023 10:10 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 06 Apr 2023 10:10 AM IST
सार

रोहतक पुलिस के मुताबिक दीपक ने दी शिकायत में बताया कि वह यूपी के मथुरा जिले के गांव हताना निवासी संजय के पास टैक्सी ड्राइवर के तौर पर काम करता है। बुधवार को करीब ढाई बजे वह होडल स्थित टैक्सी स्टेंड पर था। चार युवक आए और गुरुग्राम के लिए 3200 रुपये में कार किराये पर कर ली।

विज्ञापन
Car snatched at gunpoint in Rohtak
रोहतक पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फरीदाबाद के होडल से चार युवक किराये लेकर आई कार हथियारों के बल पर छीनकर ले गए। वारदात जिले के काहनौर गांव के खेतों में बुधवार शाम को अंजाम दी गई। चालक पलवल जिले के गांव भुलवाना निवासी दीपक ने कलानौर थाने में केस दर्ज कराया है। 

विज्ञापन


कार चालक पलवल जिले के गांव भुलवाना निवासी दीपक ने कराया केस दर्ज
पुलिस के मुताबिक दीपक ने दी शिकायत में बताया कि वह यूपी के मथुरा जिले के गांव हताना निवासी संजय के पास टैक्सी ड्राइवर के तौर पर काम करता है। बुधवार को करीब ढाई बजे वह होडल स्थित टैक्सी स्टेंड पर था। चार युवक आए और गुरुग्राम के लिए 3200 रुपये में कार किराये पर कर ली। गुरुग्राम आने के बाद बोले, दो हजार रुपये और देंगे। उनको बेरी तक छोड़ आए। बेरी आने के बाद बोले, उनका गांव थोड़ी आगे ही है। वहां तक छोड़ दीजिए।
विज्ञापन


मोबाइल फोन, सोने व चांदी की अंगूठी व नकदी भी ले गए युवक
उनके बताए कच्चे रास्ते से वह कार लेकर चल पड़ा। रास्ते में वह पेशाब करने के लिए गाड़ी से उतरा। वापस आया तो एक युवक उसके पास आया और कनपटी पर रिवाल्वर रखकर उसे पिछसी सीट पर बैठा दिया। इसके बाद और आगे सुनसान एरिया में उसके सिर में पिस्तौल का बट मारा। साथ ही सोने व चांदी की दो अंगूठी, 1600रुपये की नकदी व मोबाइल फोन छीन लिया। उसे खेतों में फेंककर युवक फरार हो गए। किसी तरह वह सड़क पर पहुंचा, जहां पता चला कि ये काहनौर के खेत हैं। उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर आई और शिकायत दर्ज की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed