{"_id":"572d083e4f1c1b083f5cd687","slug":"businessman-shot-in-broad-daylight-to-enter-the-service-center","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्विस सेंटर में घुसकर व्यापारी को दिनदहाड़े गोली मारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सर्विस सेंटर में घुसकर व्यापारी को दिनदहाड़े गोली मारी
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Sat, 07 May 2016 02:44 AM IST
विज्ञापन
सर्विस सेंटर में घुसकर व्यापारी को दिनदहाड़े गोली मारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेखौफ बदमाशों ने शुक्रवार को दिनदहाड़े पालिका बाजार में एक व्यापारी को उसके सर्विस सेंटर में घुसकर उसकी छाती में गोली मार दी। गोली मारकर भाग रहे बदमाश को पकड़ने के लिए दूसरे व्यापारियों ने पीछा किया तो उसने उन पर भी तमंचा तान दिया और गोली मारने की धमकी देकर भाग गया। घायल व्यापारी को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से पीजीआई रेफर कर दिया गया।
व्यापारी की हालत स्थिर बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी, डीएसपी एवं थाना पुलिस मौके पर पहुंच गए। व्यापारी के दुकान पर रहने वाले नौकर के बयान पर अज्ञात बदमाशों पर मामला दर्ज किया गया है। सीसीटीवी में कैद हुए बदमाश की फोटो के आधार पर उसकी तलाश की जा रही है। वहीं, घटना के विरोध में व्यापारियों ने पालिका बाजार बंद कर दिया। दुकानदारों ने बाजार में सुरक्षा के उपाय नहीं होने पर नाराजगी जताई। आसपास के व्यापारियों का कहना है कि घटना के पीछे वाशिंग मशीन ठीक कराने के संबंध में चल रहा विवाद भी हो सकता है। हालांकि इस संबंध में परिजन और पुलिस ने कोई पुष्टि नहीं की है।
तेज कालोनी में रहने वाले कृष्ण लाल खट्टर (45) पुत्र नारायण लाल खट्टर का पालिका बाजार में मोहित कूलिंग सेंटर के नाम से वीडियोकॉन का सर्विस सेंटर है। कृष्ण लाल शुक्रवार सुबह अपने सर्विस सेंटर में बैठे थे। उनके पास ही उनका नौकर राजू भी था। लगभग 11.30 बजे एक युवक सर्विस सेंटर में घुसकर कृष्ण लाल की छाती में गोली मार दी। गोली छाती के साइड से होती हुई पीठ से बाहर निकल गई। गोली चलते ही आसपास के व्यापारियों में हड़कंप मच गया और वह अपनी दुकानों से बाहर निकल आये। दुकानदारों को बदमाश भागता दिखाई दिया तो उन्होंने उसका पीछा दिया। लेकिन बदमाश ने व्यापारियों पर तमंचा तान दिया और गोली मारने की धमकी देकर सिविल अस्पताल वाली रोड से छोटूराम चौक की ओर भाग गया। वहां बदमाश का एक साथी पहले से ही बाइक लेकर खड़ा था, जिस पर बैठकर दोनों बदमाश भाग गये।
विज्ञापन
घटना की जानकारी होने पर एसपी शशांक आनंद, डीएसपी विजेंद्र व सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंचे। व्यापारियों से घटना की जानकारी ली और बदमाश की खोजबीन शुरू की। आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी गई तो एक युवक मुंह पर काला कपड़ा बांधकर सर्विस सेंटर में आता दिखाई दिया। उसके हाथ में एक पॉलीथिन थी, जिसमें उसने तमंचा रखा था। सीसीटीवी फुटेज से उसका फोटो निकलवाकर पुलिस ने सार्वजनिक कर दिया है। दूसरी ओर, कृष्ण लाल खट्टर को गोली मारे जाने से अन्य व्यापारियों में रोष फैल गया। सभी व्यापारियों ने पालिका बाजार की दुकानों को बंद कर दिया। व्यापारियों ने कहा है कि जब तक बदमाशों को नहीं पकड़ा जाता बाजार बंद रखेंगे। पुलिस ने सर्विस सेंटर पर रहने वाले नौकर राजू के बयान पर दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उनकी तलाश की जा रही है।
एक संदिग्ध का फोटो सीसीटीवी फुटेज से निकाला गया है। उसी पर गोली मारने का संदेह जताया जा रहा है। संदिग्ध का फोटो जारी कर दिया गया है। उसे पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
- शशांक आनंद, एसपी