{"_id":"57f11d124f1c1b9911574792","slug":"btech-student-canal-dipped-bath-with-friends-mdu-university-rohtak-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"38 घंटे बाद 10 किमी. दूर नहर में मिला बीटेक छात्र का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
38 घंटे बाद 10 किमी. दूर नहर में मिला बीटेक छात्र का शव
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Mon, 03 Oct 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
तीन दिन से तलाश कर रहे थे परिजन, गोताखोर और पुलिस
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्हेली हेड में डूबे बीटेक के छात्र विजय सिंधू का शव करीब 38 घंटे बाद घटनास्थल से 10 किमी. दूर बालंद नहर में मिला। शुक्रवार को नहर में डूबे छात्र विजय को पुलिस, गोताखोर और परिजन लगातार तलाश रहे थे।
शिवाजी कालोनी थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि रविवार सुबह एक शव के बालंद नहर में अटके होने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस और परिजन मौके पहुंचे तो मृतक की पहचान विजय के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी नीरज का कहना है कि मृतक के परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की गई है।
यह है मामला
करनाल के गगसीना निवासी विजय सिंधू (25) एमडीयू के यूआईईटी विभाग में बीटेक तृतीय वर्ष में पढ़ाई कर रहा था। वह एमडीयू के हॉस्टल नंबर-9 में रहता है। शुक्रवार शाम करीब पौने पांच बजे वह अपने साथी रोहित के साथ कन्हेली हेड पर नहाने गया था। विजय से पहले ही उसके साथी साहिल, दीपक, रोबिन, विकास और सुनील नहर में नहाने गए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विजय ने पुल पर चढ़कर नहर में छलांग लगा दी। इसके बाद वह पानी के अंदर चला गया। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर विजय के साथी उसे बचाने के लिए नहर में कूदे। साथियों का कहना है कि केवल एक बार विजय का हाथ पानी से बाहर आया। दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मिला।
विज्ञापन
तीन दिन से लापता महिला का शव मिला
वहीं, बोहर नहर में एक महिला का शव मिला है। महिला गांव धामड़ से पिछले तीन दिनों से लापता थी। इस संबंध में परिजनों ने थाने में केस भी दर्ज करवा रखा था। दोपहर करीब दो बजे बोहर नहर पुल के पास लोगों ने एक महिला का शव पड़ा देखा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नहर से बाहर निकाला। महिला की शिनाख्त करते हुए परिजनों को मामले की जानकारी दी गई। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त की। महिला की पहचान धामड़ गांव निवासी प्रीति के रूप में हुई। सदर थाना प्रभारी विजय ने बताया कि महिला तीन दिन पहले गांव से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। इसके बाद उसके पति पवन की शिकायत दी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।