फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   bjp and congress worker querell in foodball association elecion

हरियाणा फुटबॉल एसोसिएशन के चुनाव में भिड़े कांग्रेसी व भाजपाई

Sun, 24 Jan 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sun, 24 Jan 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
bjp and congress worker querell in foodball association elecion
हरियाणा
विज्ञापन
फुटबॉल एसोसिएशन के प्रधान पद के चुनाव में शनिवार को कांग्रेसी व भाजपाई भिड़ गये। भाजपाइयों ने आरोप लगाया कि चुनाव के लिए 15 दिन पहले अधिसूचना देनी होती है, लेकिन बिना अधिसूचना के ही गुपचुप चुनाव कराया गया और वो भी सदस्यों की पुरानी सूची के आधार पर।

 वहीं, दूसरी ओर प्रधान पद के लिए केवल एक ही नामांकन आने पर पूर्व संसदीय सचिव और कांग्रेस नेता राव दान सिंह को एसोसिएशन का अध्यक्ष चुन लिया गया। भाजपाइयों का कहना है कि अगर सही नामांकन होता तो रोहतक से भाजपा विधायक समर्थित अंबाला के ललित चौधरी अध्यक्ष बनते। अब भाजपाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे।

इससे पहले, शनिवार दोपहर रोहतक  बस स्टैंड पर स्थित एक होटल में प्रदेश के सभी जिलों की एसोसिएशन की बैठक बुलाई गई। यहां अध्यक्ष का चुनाव शुरू करा दिया गया। इसका पता चलने पर रोहतक से भाजपा विधायक मनीष ग्रोवर और दूसरे नेताओं ने वहां पहुंचकर हंगामा कर दिया। कांग्रेसी और भाजपाई आमने-सामने आ गए और नौबत हाथापाई तक आ गई।

भाजपाइयों ने आरोप लगाया कि चुनाव के बारे में 15 दिन पहले अधिसूचना जारी नहीं की गई और सदस्यों की पुरानी सूची का इस्तेमाल किया गया। चुनाव अधिकारी श्याम लाल त्यागी, ऑल इंडिया फु टबॉल फेडरेशन की ओर से लेफ्टिनेंट कर्नल बीएमआर मेहता पर्यवेक्षक मौजूद थे। भाजपाई और कांग्रेसी पर्यवेक्षक के सामने ही भिड़ गए और होटल कुछ ही देर में जंग का अखाड़ा बन गया।

दोनों पक्षों में हाथापाई हुई और सामान भी फेंक दिया गया। हालांकि बाद में किसी तरह मामला शांत हुआ और केवल राव दान सिंह का नामांकन आने के कारण उनको अध्यक्ष घोषित कर दिया गया। कुछ पदाधिकारियों ने राव दान सिंह को अध्यक्ष मानने से इंकार कर दिया और वहां से वापस चले गए। कई जिलों के पदाधिकारियों ने इस संबंध में ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन को पत्र लिखने के साथ ही कोर्ट में जाने की बात कही है।


चुनाव के लिए कोई भी नोटिस जारी नहीं किया गया। यह चुनाव भी 8 साल पुरानी लिस्ट से असंवैधानिक तौर पर कराया गया, जिसे किसी भी तरह से नहीं माना जा सकता है। जिस एजेंडे को भेजा गया था, उसमें चुनाव का कोई जिक्र तक नहीं था।
ललित चौधरी, सचिव, अंबाला फुटबॉल एसोसिएशन।

हरियाणा खेल निदेशक की ओर से वर्तमान में जिला फुटबाल एसोसिएशन के पदाधिकारियों की लिस्ट जारी की हुई है और वह ही मान्य है। एक फर्जी लिस्ट से चुनाव कराया गया, जो मान्य ही नहीं है। इसलिए अध्यक्ष के कोई मायने ही नहीं हैं।
मनीष ग्रोवर, भाजपा विधायक, रोहतक।

चुनाव कार्यक्रम पहले से तय था। इसके लिए बाकायदा ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन की ओर से चुनाव पर्यवेक्षक आये हुए थे। उनके सामने चुनावी प्रक्रिया पूरी हुई है। दूसरे लोग बिना वजह मामले को तूल दे रहे हैं। राव दान सिंह, नवनियुक्त अध्यक्ष हरियाणा फुटबॉल एसोसिएशन।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed