{"_id":"636ab2e1397e825add25494b","slug":"bca-student-stabbed-to-death-in-sanjay-nagar-of-rohtak","type":"story","status":"publish","title_hn":"Murder In Rohtak: बीसीए के छात्र की संजय नगर में छुरी मारकर हत्या, मस्तनाथ विवि में कर रहा था पढ़ाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Murder In Rohtak: बीसीए के छात्र की संजय नगर में छुरी मारकर हत्या, मस्तनाथ विवि में कर रहा था पढ़ाई
Wed, 09 Nov 2022 01:20 AM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 09 Nov 2022 01:20 AM IST
सार
15 दिन पहले पार्टी के दौरान विवाद हुआ। चार युवकों पर वारदात को अंजाम देने का आरोप है। मृतक मस्तनाथ विवि में बीसीए की पढ़ाई कर रहा था व प्रिंस परिवार में इकलौता बेटा था। सब्जी मंडी थाना पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
प्रिंस का फाइल फोटो। जांच करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के रोहतक शहर के संजय नगर में मस्तनाथ विवि के बीसीए के छात्र प्रिंस (21) की मंगलवार शाम सात बजे चार युवकों ने छुरी मारकर हत्या कर दी। आरोपियों ने संजय के सीने में दिल के पास छुरी से वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने कर आरोपी चारों युवक मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर अस्पताल पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पीजीआई के डेड हाउस में रखवाया है। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपेगी। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम दबिश दे रही है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, मंगलवार शाम करीब आठ बजे सूचना मिली कि पीजीआई के संजय नगर निवासी प्रिंस को छुरी लगने के कारण गंभीर हालत में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, जहां उसके परिजनों ने बताया कि 15 दिन पहले एक पार्टी के दौरान उसका कुछ युवकों से झगड़ा हुआ था। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
विज्ञापन
इसके बावजूद दूसरा पक्ष रंजिश रखे हुए था। मंगलवार शाम करीब सवा 7 बजे आरोपियों ने फोन करके उसे घर से बाहर बुलाया। दूसरी गली में ले जाकर झगड़ा करने लगे। झगड़े में सीने में दिल के पास चाकू मार दिया। चाकू लगने से प्रिंस लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। हमलावर मौके से फरार हो गए। परिजनों ने तत्काल उसे पीजीआई में दाखिल करवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पिता करते हैं मजदूरी, बेटे से थी बहुत आस
पुलिस की जांच में पता चला कि प्रिंस अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी एक बहन है। इतना ही नहीं, पिता मेहनत मजदूरी करके घर चला रहे हैं। साथ ही अब बीमार चल रहे हैं। पिता विक्रम ने सपना देखा था कि बेटा अच्छी तरह पढ़ लिखकर घर का सहारा बनेगा। उसे क्या पता था कि यूं बेटे की हत्या हो जाएगी।
संजय नगर निवासी प्रिंस की हत्या के पीछे 15 दिन पहले हुई कहासुनी की बात सामने आ रही है। परिजनों ने चार युवकों पर आरोप लगाया है। मामला दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ कर रहे हैं। बुधवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। - बिजेंद्र सिंह, प्रभारी थाना सब्जी मंडी।